अब हर बुजुर्ग को नहीं मिलेगी पेंशन! जानिए इस राज्य के CM ने क्यों उठाया यह बड़ा कदम

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 13 May, 2025 03:27 PM

now every elderly person will not get pension investigation started in delhi

दिल्ली में सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध लाभार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की एक योजना में 25,000 से अधिक अपात्र महिलाओं को लाभ मिलता पाया गया।...

नेशनल डेस्क। दिल्ली में सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध लाभार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की एक योजना में 25,000 से अधिक अपात्र महिलाओं को लाभ मिलता पाया गया। अब बुजुर्गों को दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन में भी गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं।   

महिलाओं को मिली अवैध सहायता

महिला एवं बाल विकास विभाग की एक योजना में 25,000 से अधिक ऐसी महिलाएं पाई गईं जो योजना के लिए अपात्र थीं। इसके बावजूद उन्हें 'संकटग्रस्त महिला' मानकर हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही थी। सर्वे में इस घोटाले का खुलासा होने के बाद दिल्ली सरकार ने इन महिलाओं के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि ये महिलाएं कितने समय से योजना का लाभ उठा रही थीं। महिला एवं बाल विकास विभाग के सूत्रों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन महिलाओं से रिकवरी का आदेश जारी कर सकती हैं।   

वृद्धावस्था पेंशन में भी गड़बड़ी

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना में गड़बड़ी मिलने के साथ ही वृद्धावस्था पेंशन को लेकर भी दिल्ली सरकार को शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुजुर्गों को पेंशन के रूप में दी जाने वाली आर्थिक सहायता योजना का भी सर्वे कराने का आदेश दिया है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को बुजुर्गों के घर-घर जाकर उनकी संख्या और स्थिति का पता लगाने का निर्देश दिया है। विभागीय कर्मचारी जल्द ही लाभार्थियों की जानकारी जुटाना शुरू करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: Good News: लाड़ली बहना की अगली किस्त इस दिन होगी जारी, ऐसे मिनटों में चेक करें अपना स्टेटस

 

चुनाव से पहले बढ़े लाभार्थी, शक की सुई

दिल्ली में 60 साल और उससे अधिक उम्र के लगभग साढ़े चार लाख से अधिक बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता दी जाती है। 60-69 वर्ष के बुजुर्गों को 2,000 रुपये और 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। समाज कल्याण विभाग के सूत्रों का दावा है कि दिल्ली में चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले तत्कालीन आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने लगभग 80,000 बुजुर्गों को इस योजना से जोड़ा था। इसके बाद ओल्ड एज पेंशन के लाभार्थियों की संख्या 5 लाख 30 हजार हो गई थी।

वृद्धावस्था पेंशन के नियम

वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लाभ पाने के लिए लाभार्थी की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम होनी चाहिए। यदि लाभार्थी को किसी अन्य सरकारी सहायता का लाभ मिल रहा है तो वह अपात्र माना जाएगा। लाभार्थी की वास्तविक उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और वह कम से कम पांच वर्षों से दिल्ली का निवासी होना चाहिए। आवेदनकर्ता का दिल्ली में आधार से जुड़ा एकल संचालित खाता होना भी आवश्यक है।

रिकवरी का आदेश संभव

महिला एवं बाल विकास विभाग में हुए घोटाले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपात्र महिलाओं से योजना के तहत दी गई राशि की रिकवरी का आदेश दे सकती हैं। अब वृद्धावस्था पेंशन में भी गड़बड़ी की आशंका से सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!