आपदा से जूझ रहे हिमाचल के लिए अब राज्य सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, देगी 5 करोड़ रुपए की सहायता

Edited By Updated: 15 Sep, 2025 10:35 PM

now the state government has extended a helping hand to himachal

कर्नाटक सरकार ने बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश में आपदा राहत और पुनर्वास के लिए पांच करोड़ रुपये देने का वादा किया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लिखे एक पत्र में, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आश्वासन दिया कि कर्नाटक के लोग संकट...

बेंगलुरुः कर्नाटक सरकार ने बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश में आपदा राहत और पुनर्वास के लिए पांच करोड़ रुपये देने का वादा किया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लिखे एक पत्र में, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आश्वासन दिया कि कर्नाटक के लोग संकट की इस घड़ी में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। 

उन्होंने 12 सितंबर को लिखे पत्र में कहा, "कर्नाटक में जीवन की हानि, परिवारों का विस्थापन, घरों और बुनियादी ढांचे का विनाश हमें बहुत व्यथित करता है। जब प्रकृति हमारी सहनशक्ति की परीक्षा लेती है, तब हमारे राष्ट्र को बांधने वाली एकता की भावना हमारी सबसे बड़ी ताकत बन जाती है।" 

सिद्धरमैया ने कहा कि कर्नाटक के लोगों की प्रार्थनाएं और शुभेच्छा हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य इस त्रासदी से नई शक्ति और संकल्प के साथ उभरेगा। उन्होंने आगे कहा, "कोई भी राशि कभी भी मानवीय और भौतिक क्षति की वास्तविक भरपाई नहीं कर सकती है, फिर भी हमें पूरी उम्मीद है कि इस सहायता से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिलेगी।" 

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से आठ सितंबर तक भारी बारिश के कारण बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से 4,122 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य आपात अभियान केंद्र के अनुसार, राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में 370 लोगों की मौत हो चुकी है। इन 370 मौतों में से 205 मौतें बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण हुईं, जिनमें 43 मौतें भूस्खलन से, 17 बादल फटने से और नौ बाढ़ से हुईं। इसके अलावा, 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि सड़क दुर्घटनाओं में 165 मौतें हुई हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!