अब बिना e-KYC के खातों में नहीं आएगा ये पैसा, कहीं आपका नाम लिस्ट में तो नहीं?

Edited By Updated: 20 Nov, 2025 08:18 PM

now this money will not come into the accounts without e kyc

महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना राज्य की करोड़ों महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बन चुकी है। हर महीने मिलने वाली आर्थिक मदद से महिलाएं अपने घर-परिवार और व्यक्तिगत जरूरतों को सहजता से पूरा कर पाती हैं। लेकिन इसी बीच एक...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना राज्य की करोड़ों महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बन चुकी है। हर महीने मिलने वाली आर्थिक मदद से महिलाएं अपने घर-परिवार और व्यक्तिगत जरूरतों को सहजता से पूरा कर पाती हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी दिक्कत सामने आई- हजारों नहीं, बल्कि लाखों महिलाओं की e-KYC समय पर पूरी नहीं हो पाई, जिससे उनकी किस्तें रुकने का खतरा पैदा हो गया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जिनकी e-KYC अधूरी होगी, उन्हें योजना का पैसा नहीं मिलेगा।

राज्य में हाल के दिनों में भारी बरसात, प्राकृतिक आपदाएं, नेटवर्क समस्या और तकनीकी दिक्कतों के कारण बहुत-सी महिलाएं 18 नवंबर 2025 तक e-KYC नहीं कर सकीं। ऐसे में सरकार ने राहत देते हुए अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी है। हालांकि इस बढ़ी हुई समय-सीमा के बाद भी एक सवाल बना हुआ है- क्या आपका नाम भी उसी सूची में है, जिनकी e-KYC अधूरी है?

e-KYC आखिर जरूरी क्यों?

सरकार का उद्देश्य है कि योजना का लाभ सही और पात्र महिलाओं तक पहुँचे। पिछले कुछ महीनों में कई अनियमितताएं सामने आई थीं—एक ही नाम से दो-दो आवेदन, बैंक खातों में गलत जानकारी, और कुछ मामलों में फर्जी एंट्री। पहचान सुनिश्चित करने और लाभार्थियों की सही पुष्टि के लिए आधार-आधारित e-KYC को अनिवार्य किया गया है।

कैसे जानें आपकी e-KYC पूरी हुई है या नहीं?

अब मोबाइल से ही कुछ सेकंड में यह पता लगाया जा सकता है कि आपकी e-KYC पूरी है या नहीं।

  1. सबसे पहले ladakibahin.maharashtra.gov.in पोर्टल पर जाएं।
  2. e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आधार नंबर भरें और कैप्चा डालें।
  4. Send OTP पर क्लिक करें।

इसके बाद स्क्रीन पर तीन में से एक संदेश दिखेगा-

  • e-KYC already completed – आपकी प्रक्रिया पूरी है।
  • Aadhaar number is not in the eligible list – आपका नाम फिलहाल लाभार्थी सूची में नहीं है।
  • Complete your e-KYC – आपकी KYC अभी बाकी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!