दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से लाया गया दिल्ली...

Edited By Updated: 25 Aug, 2025 12:43 AM

one more arrest in the case of attack on delhi chief minister rekha gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद हुई है। हमला बुधवार को उस समय हुआ था जब मुख्यमंत्री सिविल लाइंस स्थित अपने कैंप कार्यालय...

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के 1कुछ दिनों बाद हुई है। हमला बुधवार को उस समय हुआ था जब मुख्यमंत्री सिविल लाइंस स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर रही थीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किया गया नया आरोपी तहसीन सैयद है, जो पहले से गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजी का दोस्त है। तहसीन को शुक्रवार रात गुजरात के राजकोट से पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया था और अब उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्य आरोपी खिमजी, जो पेशे से ऑटो चालक है, को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर आरोप है कि उसने जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला किया था।

घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अब उनके साथ-साथ उनके आधिकारिक आवास और कार्यालय की भी सुरक्षा अर्द्धसैनिक बलों की वीआईपी सुरक्षा टीम (वीएसजी) द्वारा की जाएगी। यह वही सुरक्षा व्यवस्था है जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गांधी परिवार को भी मिली हुई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!