बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan को पाक सरकार ने घोषित किया आतंकवादी! जानें क्या गिरफ्तारी होगी या नहीं?

Edited By Updated: 26 Oct, 2025 11:30 AM

pakistan calls salman a terrorist will he be arrested now

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने एक सनसनीखेज और विवादित फैसला लिया है। हाल ही में सऊदी अरब में एक कार्यक्रम के दौरान सलमान खान ने कथित तौर पर बलूचिस्तान को एक अलग देश बता दिया था जिससे पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था बुरी तरह...

नेशनल डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने एक सनसनीखेज और विवादित फैसला लिया है। हाल ही में सऊदी अरब में एक कार्यक्रम के दौरान सलमान खान ने कथित तौर पर बलूचिस्तान को एक अलग देश बता दिया था जिससे पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था बुरी तरह नाराज़ हो गई। इस बयान के बाद शहबाज़ सरकार ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए सलमान खान को पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी अधिनियम (Anti-Terrorism Act) के तहत 'आतंकवादी' घोषित कर दिया है। इसी के साथ उनका नाम पाकिस्तान की 'फोर्थ शेड्यूल' लिस्ट में डाल दिया गया है।

क्या है पाकिस्तान की 'फोर्थ शेड्यूल' लिस्ट?

पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी अधिनियम 1997 के तहत बनाई गई फोर्थ शेड्यूल सूची में उन लोगों को रखा जाता है जिन पर आतंकवादी या चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह होता है। इस सूची में शामिल होने वाले लोगों को पाकिस्तान की सीमाओं के अंदर कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है। इन पर यात्रा प्रतिबंध लगता है इनकी संपत्ति जब्त की जा सकती है और ये कड़ी निगरानी में रहते हैं। यह एक घरेलू कानूनी प्रावधान है जिसका अर्थ है कि यह सिर्फ पाकिस्तानी सीमाओं के अंदर ही लागू होता है।

क्या पाकिस्तान पुलिस सलमान खान को गिरफ्तार कर सकती है?

इस घोषणा के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान पुलिस भारतीय क्षेत्र में सलमान खान के खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकती है?

यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Wealth: कंगाली का कारण बन सकती है आपकी छत और मुख्य द्वार पर रखी ये चीजें, तुरंत हटा दें नहीं तो...

अधिकार क्षेत्र: कानून प्रवर्तन एजेंसियों का भारत में कोई अधिकार नहीं है। पाकिस्तान में 'आतंकवादी' घोषित किए जाने से उन्हें भारतीय क्षेत्र में कार्रवाई करने का अधिकार नहीं मिलता।

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग: अगर पाकिस्तान को कोई कानूनी कार्रवाई करनी है तो उसे प्रत्यर्पण संधि (Extradition Treaty) या म्युचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (MLAT) के जरिए भारत का सहयोग प्राप्त करना होगा।

असंभव सहयोग: भारत और पाकिस्तान के बीच कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है और दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध ऐसे सहयोग को लगभग असंभव बना देते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय कानून क्या कहता है?

अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत सीमा पार गिरफ्तारी केवल आधिकारिक कानूनी तंत्रों जैसे इंटरपोल रेड नोटिस के माध्यम से ही की जा सकती है। यह गिरफ्तारी भी सिर्फ आतंकवाद या युद्ध अपराधी जैसे गंभीर वैश्विक अपराधों से जुड़े मामलों में और विश्वसनीय सबूत पेश किए जाने के बाद ही संभव है। सलमान खान के मामले में पाकिस्तान की यह घोषणा किसी आपराधिक गतिविधि पर नहीं बल्कि सिर्फ एक बयान पर आधारित है इसलिए अंतर्राष्ट्रीय मंच पर इसकी वैधता कमज़ोर हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!