Vastu Tips For Wealth: कंगाली का कारण बन सकती है आपकी छत और मुख्य द्वार पर रखी ये चीजें, तुरंत हटा दें नहीं तो...

Edited By Updated: 26 Oct, 2025 10:49 AM

don t keep these 3 things on the roof or main door of your house

हर व्यक्ति जीवन में तरक्की और धनवान बनने की ख्वाहिश रखता है जिसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करता है लेकिन कई बार घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) और वास्तु दोष आपकी आर्थिक प्रगति में बाधा डाल सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत और...

नेशनल डेस्क। हर व्यक्ति जीवन में तरक्की और धनवान बनने की ख्वाहिश रखता है जिसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करता है लेकिन कई बार घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) और वास्तु दोष आपकी आर्थिक प्रगति में बाधा डाल सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत और मुख्य द्वार पर कुछ विशेष वस्तुएं रखना अत्यंत अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ये वस्तुएं माँ लक्ष्मी के प्रवेश को रोकती हैं और घर में दरिद्रता तथा परेशानियां लेकर आती हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार वो कौन सी तीन चीजें हैं जिन्हें तुरंत घर की छत या मुख्य द्वार से हटा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मौत के बाद भी जिंदा रहते हैं ये अंग! जानिए शरीर के कौन से हिस्से मरने के कई घंटों बाद भी करते हैं काम?

1. जंग लगा और बंद पड़ा सामान 

घर की छत या मुख्य द्वार पर बंद पड़े पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान, जंग लगा लोहा या कोई भी धातु का ढेर लगाना बहुत अशुभ माना जाता है।  वास्तु के अनुसार जंग लगे और बेकार पड़े सामान धीरे-धीरे घर में गरीबी और समस्याओं को आकर्षित करते हैं। ये चीजें दरिद्रता को बढ़ावा देती हैं। माना जाता है कि ऐसी चीजों से शनि देव (Shani Dev) नाराज़ होते हैं जिससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिरता कमजोर होती है और माँ लक्ष्मी की कृपा रुक जाती है।

PunjabKesari

2. टूटा-फूटा और बेकार सामान

घर की छत या मुख्य द्वार पर किसी भी तरह का पुराना, टूटा-फूटा या बेकार पड़ा सामान नहीं रखना चाहिए। अगर घर की छत या दरवाजे पर टूटे हुए गमले, पुरानी रैक, फटे या पुराने जूते-चप्पल या कोई भी ऐसा सामान रखा है, तो उसे तुरंत हटा दें। यह घर की सुख-समृद्धि को सीधे प्रभावित करता है। ऐसे सामान घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) के प्रवाह को रोक देते हैं जिससे घर में देवी लक्ष्मी का वास नहीं हो पाता।

PunjabKesari

3. कबाड़ का ढेर या गंदगी 

घर की छत या मुख्य द्वार पर कबाड़ या गंदगी का ढेर नहीं लगना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर के प्रवेश द्वार और छत पर गंदगी या कबाड़ होने से घर में मानसिक तनाव और अशांति पैदा होती है। मुख्य द्वार माँ लक्ष्मी के प्रवेश का रास्ता माना जाता है। इस जगह पर गंदगी होने से देवी लक्ष्मी नाराज़ होकर वापस लौट जाती हैं जिससे घर में दरिद्रता बनी रहती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!