पायलट ने उड़ान भरने से किया इनकार, एयरपोर्ट पर एक घंटे तक फंसे रहे एकनाथ शिंदे

Edited By Updated: 07 Jun, 2025 01:33 PM

pilot rejected eknath shinde s flight for one hour at the airport

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जलगांव से मुंबई लौटने में शुक्रवार रात करीब एक घंटे की देरी हो गई। वजह यह रही कि उनके निजी विमान के पायलट ने ड्यूटी के घंटे पूरे होने और स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देते हुए उड़ान भरने से मना कर दिया।

नेशनल डेस्क :  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जलगांव से मुंबई लौटने में शुक्रवार रात करीब एक घंटे की देरी हो गई। वजह यह रही कि उनके निजी विमान के पायलट ने ड्यूटी के घंटे पूरे होने और स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देते हुए उड़ान भरने से मना कर दिया। इससे पहले शिंदे ने मुक्ताईनगर में संत मुक्ताई की पालखी यात्रा में भाग लिया था। वे दोपहर 3:45 बजे जलगांव पहुंचने वाले थे, लेकिन तकनीकी कारणों से वे करीब ढाई घंटे देर से पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से मुक्ताईनगर गए।

पायलट ने उड़ान से किया इनकार

शाम 9:15 बजे के आसपास शिंदे अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों – गिरीश महाजन और गुलाबराव पाटिल के साथ जलगांव एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचे के बद पायलट ने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसकी ड्यूटी खत्म हो चुकी है और अब नई उड़ान के लिए मंजूरी और स्वास्थ्य कारणों की वजह से उड़ान संभव नहीं है। तकरीबन 45 मिनट तक चली बातचीत में महाजन और पाटिल ने पायलट को समझाने की कोशिश की। अंततः एयरलाइन कंपनी से बात कर उड़ान की अनुमति ली गई और पायलट ने विमान उड़ाने पर सहमति दी।

गिरीश महाजन ने कहा – 

गिरीश महाजन ने मीडिया को बताया, "पायलट की तबीयत कुछ खराब थी और ड्यूटी घंटे पूरे हो गए थे। हमने कंपनी से बात की और स्थिति को समझाया। बाद में सब ठीक हो गया।" उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ी समस्या नहीं थी, सिर्फ कुछ तकनीकी और समय संबंधी बाधाएं थीं।

डिप्टी सीएम की फ्लाइट में मिली किडनी मरीज को मदद-

इस पूरी घटना के दौरान एक मानवीय पहलू भी सामने आया। जलगांव में एक महिला शीतल पाटिल, जिन्हें किडनी की सर्जरी के लिए मुंबई जाना था, अपनी फ्लाइट मिस कर बैठीं। जब मंत्री गिरीश महाजन को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने एकनाथ शिंदे से बात कर महिला और उसके पति को अपने साथ मुंबई लाने की व्यवस्था की। मुंबई एयरपोर्ट पर एंबुलेंस भी तैयार रखी गई ताकि महिला को बिना देर अस्पताल पहुंचाया जा सके।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!