PM मोदी ने देव दीपावली पर वाराणसी के घाटों की भव्य तस्वीरें की शेयर, लिखा- हर हर महादेव

Edited By Updated: 06 Nov, 2025 12:07 AM

pm modi shared magnificent pictures of the ghats of varanasi on dev diwali

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं और वाराणसी में गंगा तट पर जगमगाते घाटों की तस्वीरें साझा कीं। मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी आज देव दीपावली की अद्वितीय चमक से जगमगा...

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं और वाराणसी में गंगा तट पर जगमगाते घाटों की तस्वीरें साझा कीं। मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी आज देव दीपावली की अद्वितीय चमक से जगमगा रही है।" 

उन्होंने कहा, "मां गंगा के तट पर, काशी के घाटों पर प्रज्वलित लाखों दीप सभी के लिए सुख और समृद्धि की कामना लेकर आते हैं। यह दिव्यता और भव्यता हर किसी के मन और आत्मा को मोहित कर रही है।" 

मोदी ने कहा, "देव दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हर-हर महादेव।" दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है। यह त्योहार भगवान शिव की राक्षस त्रिपुरासुर पर विजय का प्रतीक है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!