PM मोदी ने दीं देश को शुभकामनाएं, कहा- रथ यात्रा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि लाए जय जगन्नाथ!

Edited By Updated: 27 Jun, 2025 11:50 AM

pm modi wishes on rath yatra

ओडिशा के पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का उत्सव मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

नेशनल डेस्क: ओडिशा के पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का उत्सव मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!"

<

>

लाखों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक तैयारियां

पुरी में इस वार्षिक उत्सव में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। नागरिक और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं ताकि उत्सव का आयोजन सुचारु रूप से हो सके। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढी ने बताया, "महाप्रभु (भगवान जगन्नाथ) की कृपा से हम शुक्रवार को सुचारु रूप से रथ यात्रा के आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। हमें सेवादारों से पूरा सहयोग मिल रहा है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।"

शाम 4 बजे शुरू होगी रथ खींचने की प्रक्रिया

रथ यात्रा के सभी अनुष्ठान पूरे होने के बाद शाम 4 बजे भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को खींचने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाम तक करीब एक लाख श्रद्धालु पहले ही पुरी पहुंच चुके थे और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!