प्लेटफॉर्म पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी महिला, मददगार बनी पुलिस...मौके पर ही करवाई डिलीवरी

Edited By Updated: 01 Sep, 2024 12:33 PM

pregnant woman was writhing in pain on the platform police became helpful

25 अगस्त की दोपहर को नई दिल्ली के सदर बाजार रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी घटना घटी। प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर एक महिला, जो अपने पति के साथ ट्रेन पकड़ने आई थी, अचानक प्रसव पीड़ा में फंस गई। महिला का पति स्टेशन से बाहर कुछ सामान लेने गया हुआ था। इसी दौरान महिला...

नेशनल डेस्क: 25 अगस्त की दोपहर को नई दिल्ली के सदर बाजार रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी घटना घटी। प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर एक महिला, जो अपने पति के साथ ट्रेन पकड़ने आई थी, अचानक प्रसव पीड़ा में फंस गई। महिला का पति स्टेशन से बाहर कुछ सामान लेने गया हुआ था। इसी दौरान महिला को लेबर पेन शुरू हो गया और स्थिति गंभीर हो गई।

घटना के तुरंत बाद, वहां मौजूद लोगों में से किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को कॉल किया। नॉर्थ जोन पीसीआर की मोबाइल पेट्रोलिंग वीकल (MPV) सुगर-20ए को यह कॉल असाइन की गई। सब इंस्पेक्टर बदन सिंह और सिपाही अतुल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर महिला की मदद की।

महिला दर्द से कराह रही थी और एंबुलेंस का इंतजार किया जा रहा था। जब लेबर पेन बढ़ने लगा और यह स्पष्ट हो गया कि महिला किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती है, तो पुलिसकर्मियों ने तुरंत तीन-चार महिलाओं से मदद मांगी। पुलिस वैन में उपलब्ध स्ट्रेचर पर महिला को लिटाया गया और वहां उपस्थित महिलाओं की सहायता से प्रेग्नेंट महिला ने प्लेटफॉर्म पर ही बच्ची को जन्म दिया। भीड़ की निगाहों से महिला को बचाने के लिए एक ह्यूमन चेन बनाई गई।

बच्ची के जन्म के बाद, पुलिस ने महिला के पति को कॉल कर जानकारी दी और महिला, नवजात बच्ची और पति को पुलिस वैन के माध्यम से बाड़ा हिंदू राव अस्पताल शिफ्ट किया। फिलहाल, मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए डीसीपी (PCR) आनंद कुमार मिश्रा ने एसआई बदन सिंह और सिपाही अतुल कुमार को सम्मानित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!