अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक, कहा- 'देश ने खोया विकास पुरुष'
Edited By Radhika,Updated: 28 Jan, 2026 11:37 AM

महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद दुखद रहा। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर देश के प्रधानमंत्री समेत अन्य कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद दुखद रहा। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर देश के प्रधानमंत्री समेत अन्य कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। इसी के साथ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'
<
>