Rain Alert: अगले 2-3 घंटों में होगी बारिश, 60 किमी की स्पीड से उड़ रही धूल, IMD का अलर्ट जारी

Edited By Updated: 11 Apr, 2025 07:33 PM

rain alert it will rain in the next 2 3 hours imd alert

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है। जहां एक ओर लोग भीषण गर्मी से बेहाल थे वहीं शुक्रवार को मौसम ने राहत दी, लेकिन इस राहत के साथ तेज हवाएं और बारिश का खतरा भी मंडराने लगा।

नेशनल डेस्क: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है। जहां एक ओर लोग भीषण गर्मी से बेहाल थे। वहीं शुक्रवार को मौसम ने राहत दी, लेकिन इस राहत के साथ तेज हवाएं और बारिश का खतरा भी मंडराने लगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले 2-3 घंटे में राजधानी और नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों में तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। IMD के मुताबिक, राजधानी में धूल भरी आंधी 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मंडी हाउस और आसपास के इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिरने की खबरें सामने आई हैं। यह आंधी दिल्ली के अलावा हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी देखी जा रही है। इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी आशंका जताई गई है।

बारिश और ओलों से फसलों को हो सकता है नुकसान

मौसम विभाग का कहना है कि तेज बारिश और ओले गिरने से बागवानी और फसलों को नुकसान हो सकता है। जिन इलाकों में गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है वहां कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


तापमान में दर्ज हुई गिरावट

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने राहत दी है।

  • न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

  • अधिकतम तापमान 1 डिग्री तक कम हुआ है।
    राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को भी मौसम रहेगा रोमांचक

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 12 अप्रैल को भी राजधानी में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
गरज-चमक के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि रविवार और सोमवार यानी 13 और 14 अप्रैल को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

 रेड अलर्ट का मतलब क्या है?

IMD जब रेड अलर्ट जारी करता है तो इसका मतलब होता है कि मौसम खतरनाक रूप ले सकता है। इस स्थिति में लोगों को घरों में रहने, खुले इलाकों से बचने और किसी भी प्रकार की यात्रा से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

किसानों और आम लोगों के लिए चेतावनी

  • खेतों में तैयार खड़ी फसलों को ढकने की कोशिश करें

  • खुले में न जाएं और बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें

  • जिन क्षेत्रों में ओले गिर सकते हैं वहां लोग अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!