Rain Alert: 2, 3, 4 व 5 मई को इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगी बिजली, IMD अलर्ट

Edited By Updated: 30 Apr, 2025 12:34 AM

rain alert there will be heavy rain in these states on 2 3 4 and 5 may

देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में तेज आंधी, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी...

नेशनल डेस्क: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में तेज आंधी, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 2 से 5 मई के बीच 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। आइए जानें किस-किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम और किसे करना होगा सतर्क रहने का इंतजार।

उत्तर-पश्चिम भारत में 2 मई से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1 मई से 5 मई तक गरज, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश होगी।

पूर्वी और मध्य भारत में 3 मई तक बारिश का दौर

पूर्वी और मध्य भारत जैसे बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र और छत्तीसगढ़ में 30 अप्रैल से 3 मई के बीच गरज के साथ तेज बारिश होगी।

  • हवा की स्पीड 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

  • ओडिशा में 30 अप्रैल और 1 मई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में 7 दिन तक बरसेंगे बादल

पूर्वोत्तर भारत (अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा) और दक्षिण भारत (कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी) में अगले 7 दिनों तक बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और झमाझम बारिश के आसार हैं।

  • पूर्वोत्तर भारत में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

  • दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में भी लू और गर्म रातों की स्थिति बनी रह सकती है।

तापमान में आएगा बदलाव, कुछ राज्यों में हीटवेव का खतरा

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिन तापमान सामान्य रहेगा लेकिन उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। गुजरात में भी 3-4 दिन तक कोई बदलाव नहीं होगा, फिर तापमान में 2-4 डिग्री की कमी आएगी।

  • हीटवेव अलर्ट: सौराष्ट्र-कच्छ, जम्मू क्षेत्र, पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, मराठवाड़ा में हीटवेव और गर्म रातों की चेतावनी है।

दिल्ली-एनसीआर में 2 दिनों तक बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम में हल्का बदलाव दर्ज हुआ है। अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23-24 डिग्री के बीच रहा।

  • 30 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

  • 1 और 2 मई को बारिश हो सकती है।

  • 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।

मौसम बदलेगा, गर्मी से राहत मिलेगी

गर्मी से परेशान लोगों को इस मौसम बदलाव से थोड़ी राहत मिल सकती है। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में कमी आने की उम्मीद है। हालांकि कुछ राज्यों में हीटवेव का असर अब भी बना रहेगा, इसलिए सावधानी जरूरी है।

IMD की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से अपील की है कि वे मौसम के ताजा अपडेट पर नज़र रखें और खेतों में कटाई व रखरखाव से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
तेज हवाओं और आंधी से जन-धन की हानि की संभावना बनी रहती है, इसलिए अलर्ट के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!