Rain Alert: देश में बढ़ती ठंड के बीच तूफानी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 14 Oct, 2025 07:32 PM

rising cold stormy rain lightning warning india imd alert

देश के उत्तरी राज्यों में मानसून खत्म हो चुका है, लेकिन दक्षिण और पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड का असर बढ़ रहा है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी है। झारखंड में येलो अलर्ट जारी...

नेशनल डेस्कः देश के कई राज्यों में मौसम का हाल बिगड़ता जा रहा है। मानसून की विदाई के बाद भी दक्षिण और पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं, दिल्ली, यूपी और बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में आगामी दिनों में और बदलाव की संभावना जताई है।

सुबह और रात के समय ठंड का अहसास
दिल्ली एनसीआर में सुबह और रात के समय ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप से तापमान बढ़ जाता है। इस सप्ताह राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 25 अक्टूबर से तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड का असर
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों को इस सप्ताह ग्रीन जोन में रखा है, जहां बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले सप्ताह से तापमान में तेज गिरावट होने का अनुमान है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। बिहार में शुष्क मौसम के बीच तापमान में निरंतर गिरावट जारी है।

बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में ठंड
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है। आज देहरादून में मौसम शुष्क रहेगा।

झारखंड में येलो अलर्ट जारी
झारखंड में 14 अक्टूबर को सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ आकाशीय बिजली और वज्रपात की संभावना जताई गई है। 24 सितंबर के बाद से बारिश फिर से प्रभावित कर सकती है।

दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल, माहे, तमिलनाडु, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में 14 से 16 अक्टूबर के बीच तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!