Gold Price December 2025: सोना हुआ सस्ता: कीमतों में लगातार गिरावट, दिसंबर तक कहां पहुंचेगा रेट? आ गई रिपोर्ट सामने

Edited By Updated: 16 Jul, 2025 03:11 PM

sawan gold price gold price december 2025 silver price

सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही सोने की कीमतों में ठंडक आ गई है। लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशक और खरीदारी की सोच रहे ग्राहकों के चेहरे पर थोड़ी राहत नजर आ रही है। वहीं, चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट देखने...

नेशनल डेस्क: सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही सोने की कीमतों में ठंडक आ गई है। लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशक और खरीदारी की सोच रहे ग्राहकों के चेहरे पर थोड़ी राहत नजर आ रही है। वहीं, चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या ये गिरावट स्थायी है या फिर दिसंबर 2025 तक कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर छू सकती हैं?

आज कितना सस्ता हुआ सोना? 
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹456 की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह घटकर ₹97,460 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह ₹97,916 प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी में भी बड़ी गिरावट-
सोने की तरह चांदी के दामों में भी आज तेज गिरावट देखी गई है। चांदी की कीमत ₹1,001 घटकर ₹1,10,996 प्रति किलोग्राम हो गई है। जबकि इससे पहले यह ₹1,11,997 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।  याद दिला दें कि 14 जुलाई को चांदी ₹1,13,867 और 8 जून को सोना ₹99,454 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था।

देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम):
शहर           24 कैरेट (₹)    22 कैरेट (₹)

दिल्ली    99,439            91,150
मुंबई            99,280            91,000
कोलकाता    99,280            91,000
चेन्नई            99,280            91,000

दिसंबर 2025 तक कहां जा सकता है सोना?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान में अमेरिका और चीन के बीच जियोपॉलिटिकल टेंशन और व्यापारिक टैरिफ का फायदा गोल्ड को मिल रहा है। यही वजह है कि दुनियाभर में निवेशक सोने को सेफ हेवन एसेट के रूप में देख रहे हैं। अनुमान:
-दिसंबर 2025 तक सोने की कीमत ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।
-वहीं चांदी ₹1,30,000 प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।

गोल्ड खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें:
हमेशा BIS हॉलमार्क वाले गोल्ड की ही खरीद करें।
सोने पर होता है 6 अंकों का हॉलमार्क कोड (HUID) – जैसे: AZ4524
बिल की जांच करें और वजन की पुष्टि करें।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!