BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 06:37 PM

senior bjp leader r k sinha passes away

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश की सबसे बड़ी निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस एंटरप्राइजेज के संस्थापक रविंद्र किशोर सिन्हा का संक्षिप्त बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

नोएडाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश की सबसे बड़ी निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस एंटरप्राइजेज के संस्थापक रविंद्र किशोर सिन्हा का संक्षिप्त बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, बेटा ऋतुराज और एक बेटी हैं। ऋतुराज भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। बिहार में जन्मे और पटना में शिक्षित सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत एक हिंदी समाचार पत्र में पत्रकार के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने 1970 के दशक के अंतिम वर्षों में अपनी निजी सुरक्षा कंपनी की स्थापना की।

उन्होंने बांग्लादेश युद्ध के बाद सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकों को बड़ी संख्या में अपनी कंपनी में रोजगार दिया। उनकी कंपनी को विशेष रूप से तत्कालीन दक्षिण बिहार के कोयला क्षेत्र में काफी सफलता मिली, जो अब झारखंड का हिस्सा है। आज यह कंपनी हजारों करोड़ रुपये के कारोबार वाली देश की प्रमुख निजी सुरक्षा कंपनियों में शामिल है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रति वैचारिक झुकाव रखने वाले सिन्हा छात्र जीवन से ही संगठन से जुड़े थे।

उन्हें भाजपा के संस्थापक सदस्यों में गिना जाता है। वह वर्ष 2014 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री आर.के .सिन्हा जी के निधन का समाचार हृदयविदारक है।'' सिन्हा के परिजनों के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पटना लाया जा रहा है। आर.के .सिन्हा के निधन पर भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु और जेपी सेनानी एवं पूर्व विधायक विक्रम कुंवर ने भी शोक व्यक्त किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!