पति पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, झगड़े के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Updated: 02 Sep, 2025 03:17 AM

she poured petrol on her husband and set him on fire

झारखंड के सिमडेगा जिले के एक गांव में एक महिला ने झगड़े के बाद अपने पति पर कथित रूप से पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम गिरदा के घने जंगल वाले इलाके में हुई, जहां एक...

सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा जिले के एक गांव में एक महिला ने झगड़े के बाद अपने पति पर कथित रूप से पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम गिरदा के घने जंगल वाले इलाके में हुई, जहां एक पुलिस चौकी भी है। 

बानो थाना प्रभारी सोनू कुमार ने मीडिया को बताया, “परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को राउरकेला (ओडिशा) स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।” गिरदा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी ने झगड़े के बाद गुस्से में आकर अपने पति पर पेट्रोल छिड़क कर माचिस से आग लगा दी। कुमार ने बताया, “आरोपी पत्नी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और फिलहाल अपने पति की देखभाल कर रही है। हम औपचारिक शिकायत के बाद महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेंगे।” 

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, शनिवार को जमशेदपुर के बाघनंद गांव में एक आदिवासी महिला को अपने प्रेमी की मदद से पति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा महिला के पति का शव बरामद करने और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद उसे (महिला को) गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि महिला का प्रेमी फरार है और उसकी तलाश जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!