अमरनाथ यात्रा: यात्रा रोके जाने से बिना दर्शनों के निराश लौट रहे श्रद्धालु

Edited By Updated: 03 Aug, 2019 09:08 AM

shri amarnath yatra

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। सरकार द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक आदेश जारी किया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने घरों को लौट जाएं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

 

जम्मू (आशू): जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। सरकार द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक आदेश जारी किया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने घरों को लौट जाएं। बताते चलें कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा रक्षाबंधन तक चलनी थी लेकिन कुछ दिन पहले खराब मौसम के चलते और अब आतंकी हमले की आशंका के चलते अमरनाथ यात्रा 13 दिन पहले ही रोक दी गई है।

अमरनाथ यात्रा के रोक दिए जाने से बाहरी राज्यों से आए यात्री बाबा अमरनाथ के दर्शनों के बिना ही घर लौटने को विवश हैं। उत्तर प्रदेश से बाबा के दर्शनों को आए सुदर्शन सिंदे ने बताया कि वह पहली बार बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए जम्मू आए थे लेकिन उन्हें बिना बाबा के दर्शन किए ही वापस अपने घर लौटना पड़ रहा है।

नागपुर से बाबा के दर्शनों के लिए आए देशमुख बाला ने बताया कि यात्रा के रोके जाने का उन्हें बहुत दुख हो रहा है। वहीं बरेली से आई सीता देवी ने बताया कि उनके दिल में बड़ी इच्छा थी कि जम्मू-कश्मीर जाकर बाबा अमरनाथ के दर्शन करूंगी लेकिन यात्रा रुकने की खबर से बड़ी निराशा हुई।

 


 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!