Edited By Mehak,Updated: 05 Nov, 2025 12:02 PM

गुरु नानक जयंती के दिन चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार, 5 नवंबर 2025 को चांदी 3200 रुपये सस्ती होकर दिल्ली में ₹1,50,900 और चेन्नई में ₹1,64,900 प्रति किलो पर पहुंच गई। त्योहारों के बाद मांग में कमी आने से भाव गिरे हैं। हालांकि...
नेशनल डेस्क : गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर आज चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। त्योहारी सीजन के बीच जहां लोगों ने हाल ही में सोना और चांदी जमकर खरीदी थी, वहीं अब मांग में आई हल्की कमी के चलते चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है।
आज कितना सस्ता हुआ चांदी का भाव
बुधवार, 5 नवंबर को चांदी के दाम में 3200 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है। कल जहां भाव में मामूली तेजी देखी गई थी, वहीं आज फिर से चांदी सस्ती हो गई है। दिल्ली में आज 1 किलो चांदी का भाव ₹1,50,900 पर कारोबार कर रहा है, जबकि चेन्नई में इसका रेट ₹1,64,900 प्रति किलो है।
शहरवार चांदी के ताजा भाव (5 नवंबर 2025)
दिल्ली - ₹1,50,900 (1Kg)
मुंबई - ₹1,50,900 (1Kg)
अहमदाबाद - ₹1,50,900 (1Kg)
कोलकाता - ₹1,50,900 (1Kg)
लखनऊ - ₹1,50,900 (1Kg)
जयपुर - ₹1,50,900 (1Kg)
पटना - ₹1,50,900 (1Kg)
गुरुग्राम - ₹1,50,900 (1Kg)
भुवनेश्वर - ₹1,50,900 (1Kg)
बेंगलुरु - ₹1,50,900 (1Kg)
चेन्नई - ₹1,64,900 (1Kg)
हैदराबाद - ₹1,64,900 (1Kg)
चेन्नई और हैदराबाद में चांदी के दाम अन्य शहरों के मुकाबले करीब 14,000 रुपये ज्यादा हैं। हाल ही में चेन्नई में चांदी का भाव लगभग ₹2,06,000 प्रति किलो तक पहुंच गया था, लेकिन अब इसमें उल्लेखनीय गिरावट आई है।
क्यों गिरी चांदी की कीमत
त्योहारों के दौरान सोना-चांदी की जबरदस्त खरीदारी के बाद अब बाजार में मांग थोड़ी कम हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट अल्पकालिक (टेंपरेरी) है और आने वाले महीनों में चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखी जा सकती है।
इंडस्ट्री में बढ़ती चांदी की मांग
चांदी की मांग अब सिर्फ ज्वेलरी या बर्तनों तक सीमित नहीं रही है। इसका उपयोग अब मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और सोलर पैनल जैसी हाई-टेक इंडस्ट्रीज में भी बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी के दाम लंबे समय में मजबूत बने हुए हैं।