स्मार्ट चश्मों से जासूसी! चोरी-छिपे लड़कियों के Private Video हो रहे लीक, होटल और पार्क से लेकर सब जगह पर...

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 01:10 PM

smart glasses are becoming a new threat to women s privacy

विज्ञान का वरदान अब महिलाओं की निजता (Privacy) के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। हाल के दिनों में 'स्मार्ट ग्लासेस' (Smart Glasses) के दुरुपयोग के ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्होंने सुरक्षा और कानून पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़कों, मेट्रो और कैफे में...

Smart Glasses Privacy Risks : विज्ञान का वरदान अब महिलाओं की निजता (Privacy) के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। हाल के दिनों में 'स्मार्ट ग्लासेस' (Smart Glasses) के दुरुपयोग के ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्होंने सुरक्षा और कानून पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़कों, मेट्रो और कैफे में लोग स्टाइलिश चश्मा पहनकर महिलाओं से बात करते हैं लेकिन असल में वे बिना अनुमति के उनकी रिकॉर्डिंग कर रहे होते हैं।

पिक-अप आर्टिस्ट और धोखे का जाल

स्मार्ट ग्लासेस को हाथों को फ्री रखने और वॉयस असिस्टेंट जैसी सुविधाओं के लिए बनाया गया था लेकिन अब इनका इस्तेमाल 'साइकोलॉजिकल मैनिपुलेशन' के लिए हो रहा है। खुद को 'पिक-अप आर्टिस्ट' कहने वाले लोग सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं से हल्की-फुल्की बातचीत या तारीफ करते हैं। महिला को लगता है कि यह एक सामान्य मुलाकात है जबकि चश्मे में छिपा कैमरा उनकी हर हरकत और आवाज को रिकॉर्ड कर रहा होता है।इन वीडियो को बाद में भद्दे कमेंट्स और हैशटैग्स के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाता है जिससे महिलाओं को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।

PunjabKesari

दुनिया भर से आती खौफनाक खबरें

  1. इंग्लैंड का मामला: हाल ही में एक महिला ने 47 साल के व्यक्ति पर निजी पलों को चोरी-छिपे रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया। आरोपी ने स्मार्ट ग्लास के जरिए होटल में वीडियो बनाया और बाद में महिला को भेज दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि कोर्ट ने इसे पर्याप्त सजा के लायक नहीं माना।

  2. सुपरमार्केट की घटना: अमेरिका की एक महिला 'हरक्यूलिसे' (Herculyse) सोशल मीडिया पर तब रो पड़ीं जब उन्हें पता चला कि एक अजनबी ने उनसे बातचीत का वीडियो बनाकर बिना इजाजत इंटरनेट पर डाल दिया है।

PunjabKesari

कानून की सुस्ती और भारत का हाल

स्मार्ट ग्लासेस का सबसे खतरनाक पहलू यह है कि मोबाइल फोन की तरह इनका कैमरा दिखाई नहीं देता। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में सार्वजनिक जगहों पर वीडियो बनाना अभी भी पूरी तरह गैर-कानूनी नहीं है। भारत के डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट (DPDP Act) में भी सार्वजनिक स्थानों पर रिकॉर्डिंग को लेकर सख्त नियम नहीं हैं। कोई भी व्यक्ति कैफे या मेट्रो में आपकी रिकॉर्डिंग कर सकता है और आपको पता भी नहीं चलेगा। वर्तमान में वीडियो हटवाने का कोई सीधा कानूनी अधिकार आम नागरिक के पास नहीं है।

PunjabKesari

खुद को कैसे बचाएं?

चूंकि कानून अभी इस नई तकनीक से पीछे है इसलिए महिलाओं को खुद अलर्ट रहना होगा:

यह भी पढ़ें: Pregnent Ladies हो जाएं अलर्ट! तेजी से बढ़ रहा इस बीमारी का खतरा, मामूली थकान को न करें Ignore नहीं तो...

  • स्मार्ट ग्लास को पहचानें: ये चश्मे आम चश्मों से थोड़े मोटे होते हैं खासकर इनके फ्रेम (Sides) बड़े होते हैं जहाँ बैटरी और चिप लगी होती है।

  • अजनबियों से सावधानी: यदि कोई अजनबी अनावश्यक रूप से आपसे बात करने की कोशिश करे और उसने स्टाइलिश या मोटे फ्रेम वाला चश्मा पहना हो तो सतर्क हो जाएं।

  • लाइट पर नजर: कई स्मार्ट ग्लासेस में रिकॉर्डिंग के समय एक छोटी LED लाइट जलती है हालांकि कई लोग इसे टेप से ढक देते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!