राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथः लंदन में दिए बयान पर भड़की स्मृति ईरानी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 15 Mar, 2023 03:39 PM

smriti irani rahul gandhi tukde tukde gang london indias democracy

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के हाल के दिनों में दिए बयान पर निशाना साधा। ईरानी ने कहा कि अपने बयान पर राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। उन्होंने देश के संस्थाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि  वह टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ हैं।...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के हाल के दिनों में दिए बयान पर निशाना साधा। ईरानी ने कहा कि अपने बयान पर राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। उन्होंने देश के संस्थाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि  वह टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ हैं। लंदन में राहुल ने भारत के लोकतंत्र का अपमान किया है। राहुल ने विदेश में देश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी विरोध में देश विरोधी हो गए हैं।

मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं...
स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए राहुल गांधी ने ये खेद व्यक्त किया कि क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत पर धावा नहीं बोलती हैं। 

मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं आपने विदेश में कहा कि देश में उन्हें किसी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसा है तो 2016 में दिल्ली में जब एक विश्वविद्यालय में 'भारत तेरे टूकड़े होंगे' का नारा लग रहा था तब आपने वहां जाकर इसका समर्थन किया, वो क्या था?। 

मोदी के उनका द्वेष भारत के प्रति द्वेष में बदल चुका है
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए उनका द्वेष भारत के प्रति द्वेष में बदल चुका है। ज्ञात हो कि हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर ‘‘बर्बर हमला’’ हो रहा है। उन्होंने अफसोस जताया कि अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इस पर ध्यान देने में नाकाम रहे हैं।

तो क्या यह लोकतंत्र है?
राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए ईरानी ने सवाल किया, जब गांधी परिवार कांग्रेस के सदस्यों को कागज फाड़कर लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर फेंकने का निर्देश देता है तो क्या यह लोकतंत्र है? उन्होंने कहा, जब गांधी परिवार राज्यसभा में कांग्रेस सदस्यों को किताबें फाड़ने और मेज पर चढ़ने के साथ ही सभापति को अपमानित करने का निर्देश देता है, तो क्या यह लोकतंत्र है?

संसद महज सांसदों का समागम नहीं
ईरानी ने कहा कि आज हर भारतीय नागरिक गांधी से माफी की मांग करता है क्योंकि संसद महज सांसदों का समागम नहीं है, बल्कि यह भारत के लोगों की आवाज है और उनकी इच्छा व आकांक्षाओं का ‘‘संवैधानिक प्रतिबिंब’’ है। ईरानी ने आरोप लगाया, यह शर्मनाक है कि राहुल गांधी संसद में आने और भारत के खिलाफ अपने अलोकतांत्रिक प्रलाप के लिए माफी मांगने के बजाय आज संसद से अनुपस्थित रहने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, श्रीमान गांधी, लोकतंत्र खतरे में नहीं है। आपने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया जिसका इतिहास रहा है भारत को गुलाम बनाने का। विदेशों में देश के खिलाफ आपने जो व्यवहार किया, उसके लिए भारत के लोग कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक रूप से तबाही की ओर धकेल रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!