चांद को चूमने की जिद है हमारी, ISRO के वैज्ञानिकों में हौसला भर देगा यह Video

Edited By Updated: 11 Sep, 2019 12:25 PM

song launch for isro scientist

चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय इसरो से संपर्क भले ही टूट गया हो लेकिन देश ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। इसरो के वैज्ञानिक हिम्मत न हारते हुए मिशन में जुटे हुए हैं जिसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी सलाम कर रही है...

नेशनल डेस्क: चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय इसरो से संपर्क भले ही टूट गया हो लेकिन देश ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। इसरो के वैज्ञानिक हिम्मत न हारते हुए मिशन में जुटे हुए हैं जिसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी सलाम कर रही है। वहीं इसी बीच एक गाना लॉन्च हुआ है जो वैज्ञानिकों के हौसले को और बुलंद कर देगा। 

 

यह गाना Sreekant's SurFira बैंड ने तैयार किया है, जिसे इसरो के वैज्ञानिकों को समर्पित किया गया है। देशभक्ति से भरे इस गाने के बोल हैं 'तिरंगा लहराएंगे'।  वीडियो में सिंगर कैलाश खेर की भी एक झलक दिखाई गई है। सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

 

बता दें कि Chandrayaan-2 मिशन के तहत 7 सितंबर को लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर लैंड होना था  लेकिन चांद की सतह पर पहुंचने से महज 2.1 किलोमीटर पहले ही इसरो का लैंडर से संपर्क टूट गया। तब से लैंडर से संपर्क करने कोशिश की जा रही है, ताकि ये पता चल सके कि आखिर के पलों में क्या हुआ था। चांद की सतर पर लैंडर का मिशन 14 दिन का था, जिनमें से 4 दिन गुजर चुके हैं। हालांकि इसरो अपनी कोशिश नहीं छोड़ रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!