दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सरकार पर भड़कीं सोनिया गांधी, कहा- छोटे बच्चे सांस नहीं ले पा रहे...

Edited By Updated: 04 Dec, 2025 11:56 AM

sonia gandhi lashed out at the government over pollution in delhi said small

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति पर चिंता जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इससे निपटने के लिए कुछ करे। सोनिया गांधी ने शीतकालीन सत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति पर चिंता जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इससे निपटने के लिए कुछ करे। सोनिया गांधी ने शीतकालीन सत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति पर चर्चा की मांग करते हुए संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के साथ प्रदर्शन किया।


कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह कुछ करे। दमा से पीड़ित छोटे-छोटे बच्चे सांस नहीं ले पा रहे हैं, मेरे जैसे बहुत सारे बुजुर्ग हैं, उनके लिए भी मुश्किल है।'' कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने वायु प्रदूषण के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा, ‘‘किस मौसम का मजा लें। बाहर देखें कि क्या स्थिति बनी हुई है, जैसे सोनिया जी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे सांस नहीं ले पा रहे हैं।'' उन्होंने दावा किया कि हर साल स्थिति बिगड़ रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। प्रियंका ने कहा कि ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!