Sunita Williams ने अंतरिक्ष से ही किए थे MahaKumbh के दर्शन, कजिन फाल्गुनी ने किया इस राज़ का खुलासा

Edited By Updated: 19 Mar, 2025 12:31 PM

sunita williams had seen maha kumbh from space

अंतरिक्ष में नौ महीने से अधिक समय बिताने के बाद भारत की प्रमुख अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। सुनीता की सुरक्षित वापसी ने पूरी दुनिया में खासकर भारत में खुशी की लहर दौड़ाई है। सुनीता के...

नेशनल डेस्क। अंतरिक्ष में नौ महीने से अधिक समय बिताने के बाद भारत की प्रमुख अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। सुनीता की सुरक्षित वापसी ने पूरी दुनिया में खासकर भारत में खुशी की लहर दौड़ाई है। सुनीता के परिवार से कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं जिसमें उनकी कजिन फाल्गुनी ने प्रयागराज महाकुंभ के बारे में भी बात की।

उनकी कजिन ने बताया कि सुनीता ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान किए गए अपने दर्शन के बारे में बहुत उत्सुकता दिखाई थी। फाल्गुनी पंड्या जोकि सुनीता की कजिन हैं ने कहा कि सुनीता को महाकुंभ के बारे में सब कुछ जानने में दिलचस्पी थी और उन्होंने फाल्गुनी से इस बारे में तस्वीरें भी मांगी थीं। 

सुनीता की कजिन फाल्गुनी पंडया ने कहा कि वह बेहद खुश हैं कि सुनीता ने नौ महीने बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापसी की है। फाल्गुनी ने कहा, "सुनीता का घर लौटना किसी सपने जैसा था।" उन्होंने भगवान का आभार व्यक्त किया और कहा कि सुनीता जल्द ही भारत आएंगी। वे छुट्टियां मनाने की योजना भी बना रहे हैं और परिवार के साथ अधिक समय बिताने का इरादा है।

 

 

 

 

महाकुंभ में रुचि

फाल्गुनी ने यह भी बताया कि सुनीता विलियम्स ने अपने जन्मदिन पर भारतीय मिठाई काजू कतली की मांग की थी जो 19 सितंबर को अंतरिक्ष में मनाया गया था। इसके अलावा जब फाल्गुनी ने उन्हें बताया कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ देखने जा रही हैं तो सुनीता ने उनसे तस्वीरें मांगी थीं। वह महाकुंभ के बारे में बहुत उत्साहित थीं और उन्होंने फाल्गुनी से इसके बारे में सब कुछ जानने की इच्छा जताई थी। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर सुरक्षित वापसी के बाद भारत में खुशी की लहर दौड़ गई है। खासकर उनके परिवार ने भगवान का आभार व्यक्त किया और अपनी खुशी साझा की। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित रूप से उतरा और इसके बाद सभी ने चैन की सांस ली। सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी के बाद उनके परिवार के लोग खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं।

परिवार में खुशी का माहौल

सुनीता के चचेरे भाई दिनेश रावल ने बताया कि जैसे ही उन्होंने सुनीता के पृथ्वी पर लौटने की खबर सुनी वे खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा, "हमने पहले से ही घर में दिया जलाया था और जैसे ही हमें खबर मिली कि वो आ गई हैं हमने बाहर फूलों की बरसात कर दी"। दिनेश रावल ने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि सुनीता जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं और फिर भारत की यात्रा करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया जिन्होंने सुनीता को चिट्ठी भेजकर उनका उत्साहवर्धन किया था।

वहीं सुनीता के परिवार और उनके चाहने वालों के लिए यह एक गर्व का पल है और भारत में उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!