Weather Change Alert: अब जैकेट और कैप रखें तैयार! बढ़ने वाली है ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Edited By Updated: 21 Nov, 2025 11:26 AM

the cold is set to intensify in north india

भारत में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले एक हफ्ते के लिए अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है जिसमें उत्तर भारत में पारा गिरने और बंगाल की खाड़ी के पास भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

नेशनल डेस्क। भारत में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले एक हफ्ते के लिए अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है जिसमें उत्तर भारत में पारा गिरने और बंगाल की खाड़ी के पास भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

 

उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी, पारा गिरेगा

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत में जल्द ही सर्दी का प्रकोप बढ़ने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों में तो कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद अगले 6 दिनों में यह धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस गिरावट के कारण ठंड बढ़ने की प्रबल संभावना है। मध्य भारत (Central India) के न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिनों में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है जिसके बाद तापमान स्थिर बना रहेगा।

 

पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम भारत (West India) में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है जिसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई खास फेरबदल होने की संभावना नहीं है।

 

इन इलाकों में होगी भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में संभावित निम्न दबाव क्षेत्र (Low-Pressure Area) के कारण दक्षिण भारत और द्वीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 

निम्न दबाव क्षेत्र का निर्माण 

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में 22 नवंबर के आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। यह क्षेत्र 24 नवंबर के आसपास दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य क्षेत्र में अवदाब (Depression) में बदलने की संभावना है।

 

बारिश का अलर्ट

निम्न दबाव के चलते इन इलाकों में भारी वर्षा का अनुमान है:

  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह: 21 और 22 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 23 से 24 नवंबर के दौरान भी भारी बारिश की संभावना है।

  • तमिलनाडु: 21 से 26 नवंबर के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।

  • केरल और माहे: 21 से 23 नवंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है।

  • तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा: 26 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है।

 

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर जस का तस

मौसम की चेतावनी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण (Air Pollution) का स्तर अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है।

  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज भी 381 पर बना हुआ है जो गंभीर स्वास्थ्य चिंता का विषय है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!