सुहागरात की रात में पत्नी ने कर दिया कांड, पति को भाई बनाने के बाद...

Edited By Updated: 02 Jul, 2025 05:44 PM

the husband himself got his wife married for the second time

बड़वानी जिले के चाचरिया पुलिस चौकी क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गैंग में शामिल एक महिला ने पहले एक व्यक्ति से शादी की और फिर उसी पति को भाई बताकर दूसरे युवक से शादी रचाई।

नेशनल डेस्क: बड़वानी जिले के चाचरिया पुलिस चौकी क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गैंग में शामिल एक महिला ने पहले एक व्यक्ति से शादी की और फिर उसी पति को भाई बताकर दूसरे युवक से शादी रचाई। शादी के बाद गैंग ने नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें महिला भी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं – आसमा, रामदास, कैलाश चौहान, इस्लाम सिंह बर्डे और हीरालाल बर्डे। इनमें आसमा और रामदास पति-पत्नी हैं। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

शादी न होने से था परेशान, बन गया ठगी का शिकार

यह मामला अलीराजपुर जिले के सोरवा थाना क्षेत्र के वरदला गांव के युवक नान सिंह से जुड़ा है। नान सिंह की शादी नहीं हो रही थी, जिससे उसका बड़ा भाई वेस्ता कलेश काफी परेशान रहता था। इसी बीच उसकी मुलाकात दलाल कैलाश चौहान से हुई, जिसने उसे एक लड़की (आसमा) के बारे में बताया। कैलाश ने कहा कि वह लड़की गुजरात में मजदूरी के दौरान मिली थी। इसके बाद आदिवासी रीति-रिवाज से नान सिंह की शादी आसमा से करवा दी गई और बदले में लड़के वालों से 1 लाख 70 हजार रुपये ले लिए गए।

पति बना भाई, पिता बना नकली रिश्तेदार

शादी के दौरान आसमा का असली पति रामदास उसका भाई बनकर शादी में शामिल हुआ और विदाई के समय आंसू भी बहाए। इस्लाम सिंह बर्डे ने खुद को लड़की का पिता बताया और हीरालाल बर्डे ने शादी के लिए अपना घर दिया।

शादी के बाद हुए फरार

शादी के कुछ समय बाद आरोपियों ने कहा कि वे कुछ जरूरी सामान लाना भूल गए हैं और उसे लेने जा रहे हैं। इसके बाद सभी आरोपी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चाचरिया पुलिस चौकी द्वारा की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े और लोगों की तलाश कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस गैंग ने पहले भी ऐसे कई मामले अंजाम दिए होंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!