हैवानियत की हदें पार! महिला को किडनैप कर किया गैंगरेप; दो आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 01 Mar, 2025 10:21 PM

the limits of brutality crossed woman kidnapped and gang raped two arrested

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दो लोगों ने 19 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया।

नेशनल डेस्कः मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दो लोगों ने 19 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने शुक्रवार तड़के जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बैराड़ थाना क्षेत्र में हुई घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने कहा कि महिला रात करीब एक बजे शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी, तभी उनमें से एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया और उसे पास में ही दूसरे आरोपी के घर ले गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों ने महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। 

उन्होंने कहा कि महिला किसी तरह घर लौटी और अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। यादव ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक बलात्कार और धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!