इंतजार खत्म, MP से शिवराज की विदाई, मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

Edited By Yaspal,Updated: 11 Dec, 2023 05:29 PM

the wait is over mohan yadav will be the new chief minister of madhya pradesh

छत्तीसगढ़ के बाद अब सबकी नजरें मध्य प्रदेश पर टिकी हुई हैं। मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक दल की बैठक जारी है। बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा

नेशनल डेस्कः छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री की तलाश खत्म हो गई है। भोपाल में विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया है। शिवराज सिंह चौहान की छुट्टी कर दी गई है। मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। मोहन यादव संघ के करीबी भी माने जाते हैं। मोहन यादव 2013 में पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। 

पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में यह बैठक हुई। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम आगे चल रहे थे। इनमें मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर का नाम रेस में सबसे आगे माना जा रहा था।

बता दें कि पिछले महीने 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। 3 दिसंबर को सामने आए चुनावी रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके बाद लगातार मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!