महिला को घसीटकर घर से बाहर निकाला, फिर जूतों की माला पहनाकर पीटा... जानें वजह

Edited By Updated: 28 Dec, 2025 08:19 PM

the woman was dragged out of the house

त्रिपुरा के धलाई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ गांव वालों ने अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि महिला के कथित एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उसे घर से घसीटकर बाहर निकाला...

नेशनल डेस्क: त्रिपुरा के धलाई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ गांव वालों ने अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि महिला के कथित एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उसे घर से घसीटकर बाहर निकाला गया, जूतों की माला पहनाई गई और बेरहमी से उसकी पिटाई की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घर से घसीटकर सड़क पर की गई पिटाई

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह कमलपुर थाना क्षेत्र के हररखोला गांव की है। ग्रामीणों ने महिला को उसके घर से जबरन बाहर निकाला और सामूहिक रूप से उसकी पिटाई की। पीड़िता दो बेटों की मां है। आरोप है कि उसे जूतों की माला पहनने के लिए भी मजबूर किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और महिला को सड़क पर घायल अवस्था में पाया गया। इसके बाद उसे अंबासा स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका सीटी स्कैन कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला अब खतरे से बाहर है।

महिला आयोग ने जताया कड़ा विरोध

पुलिस ने इस मामले में कमलपुर थाने में कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी गई है। अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना पर त्रिपुरा महिला आयोग (टीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष झरना देबबर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ हुई बर्बरता और सार्वजनिक अपमान की सख्त निंदा की जाती है। देबबर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!