इस पहाड़ी राज्य में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Edited By Updated: 30 May, 2025 10:10 PM

there was a stir in this hill state after a pakistani balloon was found

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के एक गांव में शुक्रवार को संदिग्ध गुब्बारा मिला जिसपर पाकिस्तानी राष्ट्रीय प्रतीक अंकित था और 'पीआईए' लिखा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के एक गांव में शुक्रवार को संदिग्ध गुब्बारा मिला जिसपर पाकिस्तानी राष्ट्रीय प्रतीक अंकित था और 'पीआईए' लिखा था। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र की सुलियाली पंचायत में छतरी माता मंदिर के पास शीतल नामक एक महिला ने यह गुब्बारा देखा जिसके बाद उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी और फिर गांव के मुखिया एवं स्थानीय पुलिस को इसके बारे में बताया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। 

स्थानीय निवासी प्रीतम ने भी काम पर जाते समय पास की एक नदी में गुब्बारा नजर आने की पुष्टि की। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने पुष्टि की है कि गुब्बारा मिल गया है। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि इस घटना के पीछे मंशा क्या है और यह गुब्बारा कहां से आया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!