Edited By Parveen Kumar,Updated: 05 May, 2025 08:39 PM

नागपुर में 10 मई से पेट्रोल पंपों पर डिजिटल पेमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह फैसला विदर्भ पेट्रोलियम डीलर असोसिएशन ने लिया है। दरअसल, नेशनल सायबर क्राइम पोर्टल ने एक पेट्रोल पंप मालिक का बैंक खाता ब्लॉक कर दिया था, क्योंकि साइबर अपराधियों ने उनके...
नेशनल डेस्क: नागपुर में 10 मई से पेट्रोल पंपों पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा बंद कर दी जाएगी। विदर्भ पेट्रोलियम डीलर असोसिएशन ने यह फैसला साइबर फ्रॉड की घटनाओं के बाद लिया है। इस कदम से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि अब उन्हें पेट्रोल के लिए केवल कैश का ही इस्तेमाल करना होगा। जानिए इस फैसले के पीछे क्या वजह है और इसका असर किस पर पड़ेगा।
10 मई से डिजिटल पेमेंट नहीं होगा
नागपुर के पेट्रोल पंपों पर 10 मई से डिजिटल पेमेंट नहीं होगा। यदि आपको पेट्रोल भरवाना है, तो आपको कैश लेकर पंप पर जाना होगा। विदर्भ पेट्रोल पंप डीलर असोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि सायबर क्रिमिनल्स ने पेट्रोल पंप मालिक के बैंक खाते में फ्रॉड ट्रांजेक्शन किए, जिसके कारण उनका खाता ब्लॉक किया गया और कई खातों पर लिन मार्क लगाए गए हैं।
इसीलिए पेट्रोल पंपों पर डिजिटल पेमेंट बंद करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि सायबर क्रिमिनल्स पेट्रोल पंप पर डिजिटल फ्रॉड करते हैं और उनके खाते को बाद में ब्लॉक कर दिया जाता है।
2 पेट्रोल पंप डीलरों के खाते सीज
अब तक नागपुर में दो पेट्रोल पंप डीलरों के खाते सीज किए गए हैं, और 30 डीलरों के खातों पर लिन मार्क लगाए गए हैं। एक डीलर का खाता 280 रुपये के लिए ब्लॉक किया गया, जबकि उनके खाते में 18 लाख रुपये थे। इसी समस्या को देखते हुए 10 मई से नागपुर के पेट्रोल पंपों पर डिजिटल पेमेंट बंद करने का फैसला किया गया है।