देश के इन 2 राज्यों में है सोने-चांदी के सबसे बड़े भंडार, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप...

Edited By Updated: 18 Nov, 2025 06:40 PM

these two states have the largest reserves of gold and silver

भारत में सोने और चांदी के भंडार के मामले में दो राज्य सबसे आगे हैं। सोने के मामले में बिहार, जबकि चांदी के मामले में राजस्थान देश में टॉप पर है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, देश का लगभग 44% सोना बिहार में मौजूद है। खासतौर पर...

नेशनल डेस्क : भारत में सोने और चांदी के भंडार के मामले में दो राज्य सबसे आगे हैं। सोने के मामले में बिहार, जबकि चांदी के मामले में राजस्थान देश में टॉप पर है।

सोने का भंडार – बिहार

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, देश का लगभग 44% सोना बिहार में मौजूद है। खासतौर पर जमुई जिले में सोने के भंडार की मात्रा बहुत बड़ी है। यहां लगभग 222.8 मिलियन टन सोने के अयस्क पाए गए हैं। यह भंडार इतना विशाल है कि कई देशों के पास इसके बराबर का भंडार भी नहीं है। हालांकि, पूरे पैमाने पर खनन अभी भी पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। इसका मुख्य कारण बुनियादी ढांचे की कमी है।

यह भी पढ़ें - सास की मौत के बाद उसकी ज्वैलरी का कौन होता है हकदार? बेटी या बहू... जानिए नियम

सोने का उत्पादन – कर्नाटक

बिहार में बड़ा भंडार होने के बावजूद, भारत का सबसे सक्रिय स्वर्ण उत्पादक राज्य कर्नाटक है। रायचूर जिले में स्थित हुट्टी सोने की खदान लंबे समय से लगातार सोना निकाल रही है।

चांदी का भंडार और उत्पादन – राजस्थान

चांदी के मामले में राजस्थान देश में सबसे आगे है। भारत के कुल चांदी अयस्क का लगभग 86% राजस्थान में पाया जाता है। राजस्थान न सिर्फ भंडार में समृद्ध है, बल्कि यह देश का सबसे बड़ा चांदी उत्पादक राज्य भी है। सबसे बड़ा चांदी भंडार उदयपुर जिले के जावर खदान में स्थित है। यह खदान सदियों से चांदी और जस्ता का उत्पादन कर रही है।

यह भी पढ़ें - 13 साल रहे CM और 3 बार बने PM... सिर्फ इतने करोड़ की दौलत के मालिक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अन्य राज्यों में सोने का भंडार

राजस्थान में सोने का 25% भंडार है, कर्नाटक में 21%, जबकि पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में लगभग 3-3% सोना मौजूद है। इस तरह, भारत में सोना और चांदी के भंडार और उत्पादन की दिशा में बिहार और राजस्थान का विशेष महत्व है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!