जयपुर में दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने मचाई तबाही, 19 लोगों की मौत, कई घायल

Edited By Updated: 03 Nov, 2025 04:13 PM

tragic accident in jaipur uncontrolled dumper wreaks havoc 10 people dead man

राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार डंपर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रहे करीब 10 वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक घटना में अब तक...

नेशनल डेस्क: राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार डंपर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रहे करीब 5 वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक घटना में अब तक 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


घटना जयपुर जिले के चित्तौली मोड़ के पास हुई, जहां सुबह के समय सड़क पर सामान्य ट्रैफिक चल रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी एसएमएस अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
PunjabKesari
पुलिस ने बताया कि डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा अत्यधिक रफ्तार और ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हो सकता है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के लिए सहायता राशि देने की बात कही है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!