47 minutes ago
2 hours ago
3 hours ago
6 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By rajesh kumar,Updated: 01 Mar, 2025 04:26 PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनका ‘‘वोकल फॉर लोकल' अभियान अब रंग ला रहा है क्योंकि भारतीय उत्पाद वैश्विक हो रहे हैं और दुनिया भर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनका ‘‘वोकल फॉर लोकल'' अभियान अब रंग ला रहा है क्योंकि भारतीय उत्पाद वैश्विक हो रहे हैं और दुनिया भर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। मोदी ने ‘एनएक्सटी' सम्मेलन में ‘न्यूजएक्स वर्ल्ड' चैनल के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि दुनिया दशकों तक भारत को अपने ‘बैक ऑफिस' के रूप में देखती रही, लेकिन देश अब दुनिया के कारखाने के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत कार्यबल नहीं बल्कि एक ‘‘विश्व शक्ति'' है। भारत एक प्रमुख ऑटोमोबाइल उत्पादक बना- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि देश ‘सेमीकंडक्टर' और विमानवाहक पोत बना रहा है तथा इसके मखाना और बाजरा जैसे ‘सुपरफूड' (न्यूनतम कैलोरी और अधिकतम पोषक तत्व वाले खाद्य पदार्थ), आयुष उत्पाद तथा योग को दुनिया भर में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक प्रमुख ऑटोमोबाइल उत्पादक बन गया है और इसका रक्षा निर्यात बढ़ रहा है। मोदी ने कहा कि भारत को बिना किसी लीपा-पोती के वैसा ही पेश किया जाना चाहिए जैसा वह है। उन्होंने कहा कि इसे किसी तरह के दिखावे की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की असली कहानियां दुनिया तक पहुंचनी चाहिए। दुनिया 21वीं सदी में भारत की ओर देख रही- प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का तीसरी बार फिर से चुना जाना लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत का नया वैश्विक समाचार चैनल देश की उपलब्धियों को विदेशों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया 21वीं सदी में भारत की ओर देख रही है और देश लगातार सकारात्मक खबरें पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब कई वैश्विक पहलों का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने हाल में एआई (कृत्रिम मेधा) शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी और जी-20 की भारत की अध्यक्षता का जिक्र किया। पीएम मोदी ने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि इसने कार्यक्रमों का आयोजन करने के भारत के कौशल और नवोन्मेष को उजागर किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कई अप्रचलित कानूनों को निरस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के एक कानून के तहत 10 या उससे अधिक लोगों के नृत्य करने को अपराध माना गया था और यह कानून तब तक लागू रहा जब तक कि उनकी सरकार ने इसे निरस्त नहीं कर दिया। प्रधानमंत्री ने ‘‘लुटियन जमात'' और ‘‘जनहित याचिका के ठेकेदार'' पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे हर चीज के लिए अदालत जाते हैं, लेकिन ऐसे कानून पर चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने कहा कि तब वे आजादी के बारे में नहीं सोचते थे।
West Asia Crisis के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ हाई-लेवल मीटिंग,...
PM मोदी का बड़ा बयान: ग्लोबल एनर्जी सेक्टर में भारत का बज रहा डंका, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
भ्रष्टाचार पर CBI का जीरो टॉलरेंस, अपने ही इंस्पेक्टर को घूस लेते रंगे हाथों दबोचा
Iran Israel War: होर्मुज पर संकट के बीच भारत ने ढूंढे नए रास्ते, अब 70% कच्चा तेल दूसरे मार्गों से...
अब ईरान युद्ध से भारत की 'लिकर इंडस्ट्री' पर बड़ा असर, बढ़ सकते हैं शराब-बीयर के दाम
संसद में सख्त नियम: लाठी-डंडा, पोस्टर-बैनर लाने पर रोक, सीढ़ियों-रास्तों पर बैठना भी मना
गैस संकट का असर कांग्रेस मुख्यालय तक, कैंटीन में साउथ इंडियन आइटम अस्थायी रूप से बंद
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अब सेना में महिलाओं को भी परमानेंट कमीशन
राहत! हजारों टन LPG से भरा ‘शिवालिक’ जहाज भारत पहुंचा, मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच भारत के लिए 5 गुड...
भारत के खिलाफ कोई बड़ी साजिश! NIA ने एक अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को दबोचा
USD $
26/03/2026 11:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई दिशा तय करने वाला हो सकता है। काम में आपकी सूझबूझ से कठिन कार्य भी सरल बनेंगे।
वृष राशि वालों आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। नौकरी में आपके प्रयास धीरे-धीरे रंग लाएंगे। व्यापार में नई रणनीति बनाने का समय है।
मिथुन राशि वालों आज आपके अंदर कुछ नया करने की इच्छा जाग सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता आपको आगे बढ़ाएगी। व्यापार में किसी पुराने संपर्क से...
कर्क राशि वालों आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। नौकरी में काम का दबाव महसूस हो सकता है। व्यापार में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर निर्णय...
सिंह राशि वालों आज आपके लिए सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए योजनाओं को अमल में लाने का है। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी।
तुला राशि वालों आज संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विचार करें। व्यापार में लाभ के छोटे अवसर...
वृश्चिक राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में कोई नया काम शुरू करने का विचार...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए स्थिरता और संतुलन लेकर आएगा। नौकरी में काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज आपके लिए नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता और प्रगति का संकेत दे रहा है। नौकरी या व्यवसाय में आपके नए विचार लाभदायक साबित होंगे।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes