संभल में कुआं और 2 वट वृक्ष…शाही जामा मस्जिद में मिले मंदिर के ‘सबूत’

Edited By Updated: 02 Jan, 2025 07:29 PM

well and 2 banyan trees in sambhal

संभल मस्जिद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार बता दें कि मस्जिद के अंदर एक कुंआ पाया गया है।

नेशनल डेस्क : चंदौसी कोर्ट में शाही जामा मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट गुरुवार को दाखिल की गई। यह रिपोर्ट कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव ने बंद लिफाफे में सिविल जज आदित्य सिंह की कोर्ट में सौंपी। सुरक्षा कारणों से यह रिपोर्ट गुपचुप तरीके से दाखिल की गई। रिपोर्ट में शाही मस्जिद के अंदर हुए सर्वे का पूरा विवरण था, जिसमें साढ़े चार घंटे की वीडियोग्राफी और 1200 से अधिक फोटो शामिल हैं।

सर्वे रिपोर्ट में क्या खुलासे हुए?

रिपोर्ट के अनुसार, शाही जामा मस्जिद के अंदर दो वट वृक्ष हैं, जो हिंदू धर्म में मंदिरों में पूजा जाते हैं। मस्जिद में एक कुआं भी है, जो आधा अंदर और आधा बाहर है। बाहर वाले हिस्से को ढक दिया गया है। इसके अलावा, मस्जिद में 50 से ज्यादा फूल के निशान मिले हैं और गुंबद के हिस्से को प्लेन कर दिया गया है। पुराने निर्माण में बदलाव के प्रमाण मिले हैं, और मंदिर के शेप को प्लास्टर और पेंट से ढक दिया गया है। गुंबद पर झूले की चेन लटकी हुई है, जो आमतौर पर मंदिरों में घंटों के लिए इस्तेमाल होती है।

कोर्ट कमिश्नर का बयान

कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव ने बताया कि शाही जामा मस्जिद के सर्वे के लिए 19 नवंबर को कोर्ट ने आदेश दिया था और उसी दिन सर्वे किया गया था, लेकिन सर्वे पूरा नहीं हो पाया था। इसके बाद 24 नवंबर को फिर से सर्वे किया गया, जिसमें डीएम और एसपी भी मौजूद थे। सर्वे के दौरान हिंसा हुई, जिसमें लगभग चार लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट 9 दिसंबर को कोर्ट में पेश की जानी थी, लेकिन कोर्ट कमिश्नर ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए 15 दिन का समय मांगा था। अब रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी गई है।

वक्फ के दस्तावेज में फर्जीवाड़ी का खुलासा

संभल के शाही जामा मस्जिद के सामने बन रही पुलिस चौकी के बारे में वक्फ के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ी का आरोप सामने आया है। प्रशासन की 3 सदस्यीय टीम ने यह खुलासा किया है कि वक्फ के दस्तावेजों में 3-4 किलोमीटर क्षेत्र की हजारों बीघा भूमि को वक्फ दर्ज किया गया था, जो कि गलत था। डीएम राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि अगर यह सही होता तो संभल शहर और गांव की बहुत सारी संपत्तियां वक्फ की हो जातीं। इस मामले में अब फर्जीवाड़ी का केस दर्ज किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!