पश्चिम बंगाल बमों का जवाब वोटों से देगा, बनेगी डबल इंजन वाली सरकार: शाह

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 02:57 PM

west bengal will respond to bombs with votes shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता बमों का जवाब वोटों से देगी और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'डबल इंजन' वाली सरकार बनेगी। अमित शाह ने बीरभूम जिले के मयूरेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता बमों का जवाब वोटों से देगी और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'डबल इंजन' वाली सरकार बनेगी। अमित शाह ने बीरभूम जिले के मयूरेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 'माफिया राज' समाप्त करेगी। उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी सरकार को विदा करने का मन बना लिया है और वह बम और गोलियों का जवाब वोटों से देगी।''

ये भी पढ़ें- Smokers Alert! इस देश में वेपिंग का शौक करवा सकता है जेल की सैर, लग सकता है लाखों का जुर्माना

शाह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के बहुसंख्यक समुदाय को डराने की कोशिश कर रही हैं और कहा कि यह चुनाव राज्य और देश से घुसपैठियों को बाहर निकालने का है। शाह ने प्रश्नात्मक लहजे में कहा, ''दीदी, हम यहां सदियों से रह रहे हैं। हमें धमकाने वाली आप कौन हैं'' अमित शाह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में मुर्शिदाबाद में दंगे हुए, राम नवमी शोभायात्रा पर हमले किए गए और कुछ स्थानों पर सरस्वती पूजा की अनुमति नहीं दी गई। गृह मंत्री शाह ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों से राज्य में शासन कर रही तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को बम और गोलियों का गोदाम बना दिया है। उन्होंने कहा, ''मैं तृणमूल के गुंडों से कहना चाहता हूं कि वे मतदान के दिन घर में रहें वरना चार मई के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।''

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने राज्य में पर्याप्त केंद्रीय बल भेजे हैं। अमित शाह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने कई स्थानों पर बीएसएफ को भारत-बांग्लादेश सीमा पर तारबंदी के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई है और यदि यहां भाजपा की सरकार बनती है तो इस उद्देश्य के लिए 45 दिनों के भीतर जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। शाह ने राज्य की महिलाओं को यह भरोसा दिलाया कि अगर यहां भाजपा सत्ता में आती है तो वे दिन-रात अपने काम स्वतंत्र रूप से कर सकेंगी। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी, जिससे सभी लोग एक ही कानून और नियमों के दायरे में आएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हर क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण राज्य की जनता को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!