भारत का एक ऐसा राज्य, जहां आज तक नहीं पहुंच पाई ट्रेन

Edited By Updated: 04 Feb, 2025 04:17 PM

which indian state has no railway network sikkim train

भारत में एक ऐसा राज्य है, जहां आज तक कोई ट्रेन नहीं पहुंची। न तो यहां रेलवे स्टेशन है, न ही रेलवे ट्रैक। यह राज्य भारत का हिस्सा बने कई दशकों हो गए, लेकिन यहां के लोग कभी ट्रेन से यात्रा नहीं कर पाए। यह राज्य सिक्किम है, जो भारतीय संघ का 22वां राज्य...

नेशनल डेस्क. भारत में एक ऐसा राज्य है, जहां आज तक कोई ट्रेन नहीं पहुंची। न तो यहां रेलवे स्टेशन है, न ही रेलवे ट्रैक। यह राज्य भारत का हिस्सा बने कई दशकों हो गए, लेकिन यहां के लोग कभी ट्रेन से यात्रा नहीं कर पाए। यह राज्य सिक्किम है, जो भारतीय संघ का 22वां राज्य है और 16 मई 1975 को भारत का हिस्सा बना था। आइए जानें कि आखिर क्यों सिक्किम में अब तक ट्रेन नहीं पहुंच पाई।

भौगोलिक परिस्थितियां बनीं रुकावट 

सिक्किम की भौगोलिक स्थिति इसकी सबसे बड़ी चुनौती है। सिक्किम एक पहाड़ी राज्य है, जहां की ज़मीन बहुत ऊबड़-खाबड़ और खड़ी है। यहां की गहरी घाटियां और पहाड़ी रास्ते रेल नेटवर्क बिछाने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। रेल ट्रैक को बनाने के लिए जिस प्रकार की मजबूत ज़मीन की जरूरत होती है। वह यहां नहीं मिल पाती। इसके अलावा सिक्किम में मौसम बहुत जल्दी बदलता है, जो निर्माण कार्य में और भी मुश्किलें पैदा करता है।

पर्यावरण पर प्रभाव 

सिक्किम में रेलवे नेटवर्क बनाने से पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह राज्य घने जंगलों और वन्य जीवों का घर है। अगर यहां रेल ट्रैक बिछाया जाता है, तो इससे इन प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सिक्किम एक संवेदनशील क्षेत्र है, और यहां रेलवे नेटवर्क बनाने से पर्यावरणीय नुकसान हो सकता है। इसके कारण यहां रेलवे लाइन बिछाने के खिलाफ कई बार विचार किया गया है।

सड़क मार्ग से यात्रा का आसान तरीका 

हालांकि सिक्किम में रेलवे नेटवर्क नहीं है, लेकिन यहां के लोग बिना ट्रेन के भी आसानी से यात्रा कर लेते हैं। सिक्किम की सड़कें बहुत अच्छी हैं, जो यात्री को आरामदायक यात्रा का अनुभव देती हैं। अगर कोई ट्रेन से सिक्किम आना चाहता है, तो उसे पहले पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी या जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़ता है। इसके बाद वह बस या टैक्सी के माध्यम से सिक्किम पहुंच सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!