winter season: अभी नहीं पड़ेगी गर्मी! 21 राज्यों में भारी बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी

Edited By Updated: 30 Jan, 2025 08:04 AM

winter season heat imd western disturbances february 5 rain

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 21 राज्यों में भारी बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, बर्फबारी और घना कोहरा देखने को...

नेशनल डेस्क: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 21 राज्यों में भारी बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, बर्फबारी और घना कोहरा देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। वहीं, मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR में भी फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। सुबह-शाम ठंडक बनी रहेगी, लेकिन दिन में धूप खिलने से गर्मी जैसा एहसास होगा। हालांकि, 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है। बीते बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के कुछ इलाकों में 31 जनवरी तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।

इस मौसम में होने वाली बारिश गेहूं, सरसों और दालों की फसलों के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इस बार लंबे समय तक बारिश न होने से किसान चिंता में हैं। हालांकि, फरवरी की शुरुआत में संभावित बारिश और ठंडक की वापसी से फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!