भारतीय सिविल सेवा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी से

Edited By Updated: 08 Feb, 2023 06:01 PM

wrestling competition to be organized from february 20

भारतीय सिविल सेवा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी से

चंडीगढ़ , 8 फरवरी - (अर्चना सेठी) अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी (पुरुष व महिला) खेल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 20 फरवरी से 24 फरवरी 2023 तक उत्तराखंड के देहरादून में करवाया जायेगा। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की पुरूष व महिला वर्ग की अलग-अलग टीम के 16 सदस्यों का चयन किया जाएगा, जिसमें एक-एक कोच व मैनेजर शामिल रहेगें।  इसके लिए प्रवेश की अन्तिम तिथि 15 फरवरी 2023 तय की गई है।


एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी की हरियाणा राज्य की पुरुष टीम का चयन ट्रायल 12 फरवरी तथा महिला टीम का चयन 13 फरवरी को भिवानी में होगा। उन्होंने बताया कि अपना सत्यापित जन्म प्रमाण-पत्र व विभाग द्वारा जारी किया गया आई.डी. कार्ड नम्बर साथ लेकर निर्धारित तिथि को प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।


उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में हरियाणा राज्य के सभी विभागों के कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले कर्मचारी/अधिकारी अपने-अपने विभाग से फोटो सहित यह प्रमाण-पत्र साथ लेकर जायें कि वे अमुक विभाग/कार्यालय के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी हैं।


उन्होंने  बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा, सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कारपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के कर्मचारी/अधिकारी तथा कच्चे, अनुबंध आधार व 6 माह से कम समय अवधि के नियमित कर्मचारी/अधिकारी  भाग नहीं ले सकते।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!