Gold-Silver Rate: सोना सस्ता या महंगा? मंगलवार को जारी हुए ताजा दाम

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 12:56 PM

gold silver rate

सोन-चांदी खरीदने वालों के लिए मंगलवार को बाजार में नए दाम जारी कर दिए गए हैं।

पंजाब डेस्क: सोन-चांदी खरीदने वालों के लिए मंगलवार को बाजार में नए दाम जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार सोने की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, जबकि चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।  24 कैरेट सोना आज भी 1,60,500 वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,270 रिकार्ड हुआ है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी का दाम 2,68,800 है जो कि सोमवार को 2,76,000 रुपए था।
 

वहीं आपको बता दें कि आज बाजार में स्थिरता भले ही दिख रही हो, लेकिन बीते कल यानी सोमवार को सर्राफा बाजार में गजब की हलचल थी। सोमवार को दिल्ली के बाजार में चांदी ने जबरदस्त छलांग लगाई थी और यह 17,000 रुपये की भारी बढ़त के साथ 2,72,000 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची थी। सोने ने भी कल अपनी चमक बिखेरी थी और 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। चांदी जहां एक तरफ नीचे की ओर 2,65,126 रुपये तक गई, वहीं ऊपर में इसने 2,68,498 रुपये का स्तर भी छुआ। इसी तरह सोना भी 1.56 लाख से लेकर 1.58 लाख रुपये के बीच झूलता नजर आया। कुल मिलाकर देखें तो कल की भारी तेजी के बाद आज बाजार खुद को संभालने की कोशिश कर रहा है, जिससे कीमतों में यह छोटी सी गिरावट देखने को मिल रही है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!