Health Alert: हो जाएं सावधान! इन आदतों से कमजोर हो रही हैं आपकी हड्डियां

Edited By Updated: 26 Mar, 2025 03:51 PM

this mistake is weakening your bones

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान के चलते हमारी हड्डियां समय से पहले कमजोर होने लगती हैं। खासकर महिलाओं में 30 की उम्र के बाद हड्डियों में कमजोरी देखी जाती है। इसका मुख्य कारण शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, अनुचित खानपान और गलत...

नेशनल डेस्क: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान के चलते हमारी हड्डियां समय से पहले कमजोर होने लगती हैं। खासकर महिलाओं में 30 की उम्र के बाद हड्डियों में कमजोरी देखी जाती है। इसका मुख्य कारण शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, अनुचित खानपान और गलत लाइफस्टाइल होता है। अगर आप भी जल्दी थक जाते हैं या सीढ़ियां चढ़ते समय तकलीफ महसूस करते हैं तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं। अक्सर लोग यह मानते हैं कि हड्डियों से जुड़ी समस्याएं सिर्फ बुजुर्गों में होती हैं, लेकिन यह सही नहीं है। आजकल खराब दिनचर्या और पोषण की कमी के कारण युवाओं में भी हड्डियों की समस्या बढ़ रही है। ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां अब कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं।

ऑस्टियोपोरोसिस: जब हड्डियां अंदर से कमजोर होने लगती हैं

ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां कमजोर होकर नाजुक हो जाती हैं। इस बीमारी में हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि हल्की चोट लगने से भी फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। यह बीमारी अक्सर तब पता चलती है जब स्थिति गंभीर हो चुकी होती है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते अपनी जीवनशैली में बदलाव करें।

हड्डियों को कमजोर करने वाली गलत आदतें

1. जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाना

प्रोटीन हमारी सेहत के लिए जरूरी होता है लेकिन इसका अत्यधिक सेवन हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर में एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जिससे कैल्शियम का संतुलन बिगड़ सकता है। इसका सीधा असर हड्डियों की मजबूती पर पड़ता है।

2. धूप न लेना

सूरज की रोशनी से हमें विटामिन डी मिलता है जो कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। अमेरिकन नेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन के अनुसार, 50 साल से कम उम्र के लोगों को प्रतिदिन 400-800 IU और 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को 800-1000 IU विटामिन डी की आवश्यकता होती है।

3. ज्यादा शराब और सोडा पीना

अत्यधिक शराब और सोडा का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। कैफीनयुक्त और कार्बोनेटेड पेय पदार्थ हड्डियों से जरूरी मिनरल्स को खत्म कर देते हैं जिससे उनका घनत्व कम होने लगता है।

4. कैल्शियम युक्त भोजन न लेना

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम युक्त आहार लेना जरूरी होता है। दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां और बादाम जैसे खाद्य पदार्थ कैल्शियम का अच्छा स्रोत होते हैं। इनकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

5. फिजिकल एक्टिविटी की कमी

शरीर को एक्टिव रखना हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं और शारीरिक गतिविधियां नहीं करते हैं तो आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक या एक्सरसाइज करने से हड्डियों की ताकत बनी रहती है।

कैसे रखें हड्डियों को मजबूत?

  • संतुलित आहार लें: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर आहार लें।

  • रोजाना एक्सरसाइज करें: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें।

  • धूप लें: रोजाना कम से कम 15-20 मिनट सूरज की रोशनी में बैठें।

  • शराब और कैफीन से बचें: जरूरत से ज्यादा शराब और कैफीन का सेवन न करें।

  • धूम्रपान से बचें: धूम्रपान से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, इसलिए इसे छोड़ना जरूरी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!