Mahindra का बड़ा ऐलान! कंपनी 27 नवंबर को मार्केट में पेश करेगी XEV 9S 7-seater EV

Edited By Updated: 01 Nov, 2025 06:36 PM

mahindra will launch the xev 9s 7 seater ev on november 27

Mahindra ने भारतीय बाजार एक बार फिर से बड़ा ऐलान कर दिया है। कंपनी इसी महीने 27 नवंबर को अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, XEV 9S लॉन्च करने जा रही है।

ऑटो डेस्क: Mahindra ने भारतीय बाजार एक बार फिर से बड़ा ऐलान कर दिया है। कंपनी इसी महीने 27 नवंबर को अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, XEV 9S लॉन्च करने जा रही है। यह नई इलेक्ट्रिक SUV INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी है। यही प्लेटफॉर्म XEV 9e और BE 6 जैसे अन्य आगामी मॉडलों को भी सपोर्ट करता है। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार यह एक 7-सीटर eSUV होगी। अभी इसके लिए कोई भी टेक्नीकल डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।  

ऐसा हो सकता है डिज़ाइन

ऐसा माना जा रहा है कि XEV 9S, XUV700 इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप का प्रोडक्शन-स्पेक वर्जन हो सकती है, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके एक्सटीरियर में XEV 9e की तरह कनेक्टेड LED DRLs, ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल और डुअल-पॉड LED हेडलाइट्स मिल सकती हैं। वहीं इंटीरियर में केबिन के अंदर XEV 9e की तरह 3-स्क्रीन सेटअप देखने को मिल सकता है। स्पाई तस्वीरों से यह भी संकेत मिला है कि इसमें वही स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है।

पावर और रेंज का दावा

XEV 9S के पावरट्रेन को लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें 500 किमी से ज़्यादा की रेंज देने वाला एक बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है। फिलहाल इसके लिए आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!