10.74 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ Maruti Jimny Thunder एडिशन, मौजूदा मॉडल से 2 लाख रुपए है सस्ती
Edited By Radhika,Updated: 02 Dec, 2023 10:57 AM

Maruti ने भारतीय बाज़ार में Jimny Thunder एडिशन को लॉन्च कर दिया है। यह एडिशन ज़ेटा और अल्फा वेरिएंट में उतारा गया है।
ऑटो डेस्क: Maruti ने भारतीय बाज़ार में Jimny Thunder एडिशन को लॉन्च कर दिया है। यह एडिशन ज़ेटा और अल्फा वेरिएंट में उतारा गया है। इसकी कीमत 10.74 लाख से लेकर 14.05 लाख तक जाती है। यह कीमतें एक्स शोरुम अनुसार बताई गई है।
इंजन ऑप्शन-
Thunder Edition के पावरट्रेन में बदलाव नहीं हुए। इसमें 105hp, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है,जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमैटिक से जोड़ा जा सकता है। जिम्नी सभी वेरिएंट में सुजुकी की ALLGrip 4WD तकनीक के साथ मानक रूप से आती है।
फीचर्स-
सुविधाओं की बात करें तो जिम्नी ज़ेटा में स्टील व्हील, 7.0-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, छह एयरबैग और ईएसपी सहित अन्य सुविधाएं दी हैं।