सितंबर 2022 में मारुति के Passenger vehicles की सेल्स का आंकड़ा पहुंचा 1.48 लाख के पार

Edited By Updated: 03 Oct, 2022 01:04 PM

maruti s passenger vehicle sales cross 1 48 lakh in september 2022

अक्टूबर महीने की शुरूआत के साथ ही कंपनियों ने सितंबर 2022 में हुई Passenger vehicles की बिक्री के लिए आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में Maruti Suzuki India limited ने भी अपनी सितंबर के पेसेंजर व्हीकल्स की सेल्स रिर्पोट का खुलासा किया है।

ऑटो डेस्क: अक्टूबर महीने की शुरूआत के साथ ही कंपनियों ने सितंबर 2022 में हुई Passenger vehicles की बिक्री के लिए आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में Maruti Suzuki India limited ने भी अपनी सितंबर के पेसेंजर व्हीकल्स की सेल्स रिर्पोट का खुलासा किया है। कंपनी ने बताया कि उन्होने Domestic passenger vehicles की बिक्री के मामले में 135% की ग्रोथ हासिल करते हुए 148,380 यूनिट्स की बिक्री की है। वही अगर इसकी तुलना सितंबर 2021 में हुई सेल से करें तो, यह आंकड़ा केवल 63,111 यूनिट्स तक ही सीमित रह गया था।

PunjabKesari

कंपनी की कुल domestic sales, जिसमें Domestic passenger vehicles, LCVs, OEMs शामिल हैं की बिक्री सितंबर 2022 में 154,903 यूनिट्स की हुई। जबकि सितंबर 2021 में ये मारुति घरेलु स्तर पर 68,815 यूनिट्स की बिक्री ही कर पाई थी। इसी के साथ मारूति ने 21,403 यूनिट्स इस साल निर्यात किए थे। वही 2021 में  यह निर्यात का आंकड़ा केवल 17,565 यूनिट्स पर ही सिमट गया था।

इसी के साथ कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि इलेक्ट्रानिक कंपोनेट्स की कमी का मामूली प्रभाव पेसेंजर व्हीकल्स की सेल्स पर देखने को मिला है। 

<>

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!