Sone ka Bhav: सोने की कीमत में बड़ा उलटफेर, जानें 12 सितंबर को क्या है 10g पीली धातु का भाव

Edited By Updated: 12 Sep, 2025 10:10 AM

big reversal price of gold know what price of 10g yellow metal

सोने-चांदी की कीमतों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव जारी रहा। कल की गिरावट के बाद आज शुक्रवार (12 सितंबर) को सोना एक बार फिर महंगा हो गया। MCX पर सोना 0.55 की बढ़त के साथ 1,09,577 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। चांदी की बात करें तो इस

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव जारी रहा। कल की गिरावट के बाद आज शुक्रवार (12 सितंबर) को सोना एक बार फिर महंगा हो गया। MCX पर सोना 0.55 की बढ़त के साथ 1,09,577 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। चांदी की बात करें तो इसने नया लेवल टच किया है। खबर लिखे जाने के समय चांदी की कीमत में 1.12 फीसदी का उछाल आया है, ये 1,28,361 रुपए प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। 

राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपए बढ़कर 1,13,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के अबतक के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपए टूटकर 1,28,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में सफेद धातु 1,28,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। इस साल सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। यह 31 दिसंबर, 2024 को 78,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। अबतक इसमें 34,150 रुपए यानी 43.25 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 100 रुपए बढ़कर 1,12,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 

ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति की चिंता, बढ़ता सार्वजनिक ऋण और अमेरिकी वृद्धि की गति कम होने जैसे बाजार जोखिम बढ़ने के कारण सोने की कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) का प्रवाह, विशेष रूप से एशिया में, सोने की कीमतों की तेजी के लिए एक महत्वपूर्ण कारक रहा है।'' पीएल कैपिटल के सीईओ (खुदरा ब्रोकिंग एवं वितरण) और निदेशक संदीप रायचुरा के अनुसार, सोने के लिए यह एक शानदार वर्ष रहा है...। यह उछाल केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों में मजबूत निवेश, दरों में कई कटौती की उम्मीद और शुल्क से जुड़े लगातार वैश्विक तनावों के कारण हुआ है।'' 

उन्होंने कहा कि इन कारकों ने सोने को एक सुरक्षित निवेश का विकल्प बना दिया है। हालांकि रिकॉर्ड स्तर पर नए निवेश में अब अस्थिरता का जोखिम है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी आई और हाजिर सोना 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,621.91 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हाजिर चांदी भी 0.35 प्रतिशत घटकर 41.01 डॉलर प्रति औंस रही। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!