सेंसेक्स में 800 अंक से ज्यादा की गिरावट, 76,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक से ज्यादा टूटा

Edited By Updated: 21 Jan, 2025 10:41 AM

bse fell by more than 800 points trading at 76 200 nifty also fell by

शेयर बाजार में आज यानी 21 जनवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 21 जनवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिल रही है। कमजोर तिमाही नतीजों के बाद जोमैटो के शेयर में 9% से ज्यादा की गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

एशियाई बाजारों में बढ़त

एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.13% और कोरिया के कोस्पी में 0.19% की देखने को मिल रही है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.17% ऊपर कारोबार कर रहा है।
NSE के डेटा के अनुसार, 20 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,336 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,321 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
17 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.78% की तेजी के साथ 43,487 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.00% चढ़कर 5,996 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 1.51% की तेजी रही।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 20 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 454 अंक की तेजी के साथ 77,073 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 141 अंक की तेजी रही, ये 23,344 के स्तर पर बंद हुआ था।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!