1000 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 23647 के आसपास, हरे निशान में सभी सेक्टर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Mar, 2025 12:36 PM

bse jumped 1000 points nifty around 23630 all sectors in green mark

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (24 मार्च) को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 1010 अंक से अधिक चढ़कर 77,921 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 296 अंक की तेजी है, ये 23,647 पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (24 मार्च) को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 1010 अंक से अधिक चढ़कर 77,921 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 296 अंक की तेजी है, ये 23,647 पर कारोबार कर रहा है। सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में कामकाज कर रहे है। 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी है। लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, NTPC में करीब 3% की तेजी है। NSE के रियल्टी सेक्टर, सरकारी बैंक और मीडिया के शेयरों में 2% तक की तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.00024%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.13% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.14% की मामूली गिरावट है।
  • 21 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.076% चढ़कर 41,985पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.52% और S&P 500 इंडेक्‍स में 0.082% की तेजी रही।
  • 21 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7,470.36 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,202.26 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल?

पिछले शुक्रवार को बाजार लगातार पांचवें दिन मजबूती के साथ बंद हुआ और 7 फरवरी 2021 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी दर्ज की गई। BSE Sensex 557 अंकों की बढ़त के साथ 76,906 पर बंद हुआ। NSE Nifty50 160 अंकों की तेजी के साथ 23,350 के स्तर पर बंद हुआ।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!