20 रुपए तक सस्ता हुआ कच्चा तेल, पर नहीं घटीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Mar, 2023 01:43 PM

crude oil became cheaper by rs 20 but the prices of petrol and diesel

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिल रही है। जून, 2022 से लेकर इस साल मार्च तक यानी 10 महीने में कच्चे तेल की कीमत 58.80 रुपए से घटकर 38.70 रुपए प्रति लीटर रह गई यानि इस दौरान...

बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिल रही है। जून, 2022 से लेकर इस साल मार्च तक यानी 10 महीने में कच्चे तेल की कीमत 58.80 रुपए से घटकर 38.70 रुपए प्रति लीटर रह गई यानि इस दौरान कच्चा तेल 20 रुपए सस्ता हुआ।

बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में पेट्रोल 96.70 रुपए और डीजल 89.60 रुपए लीटर पर स्थिर रहा। वैश्विक बाजार में भी पिछले सप्ताह क्रूड 71 डॉलर बैरल के नीचे आ गया, जो इसका 15 महीने का निचला स्तर है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को समान रखने के बाद भी तीन प्रमुख तेल कंपनियों को अप्रैल से सितंबर, 2022 के बीच 21,201 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। इसकी भरपाई के लिए सरकार ने इस दौरान इन कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपए की पूंजी भी दी।

ऐसे समझें दाम         पेट्रोल    डीजल
मूल दर    57.20    57.90
एक्साइज शुल्क    19.90    15.80
राज्य का टैक्स    15.70     13.10
डीलर कमीशन    3.80      2.60
वर्तमान कीमत    96.70     89.96
आंकड़े रुपए/लीटर में (मूल दर जून, 2022 में भी यही थी)

तीन साल पहले 28 रुपए प्रति लीटर था मूल भाव

भारत में अप्रैल, 2020 में पेट्रोल का मूल भाव 28 रुपए लीटर और डीजल का 31.5 रुपए लीटर था। अब दोनों 57 रुपए पर पहुंच गए हैं। इस अवधि में घरेलू बाजार में कच्चा तेल 13.4 रुपए से बढ़कर 38.7 रुपए लीटर पर पहुंच गया।

कंपनियों ने बेतहाशा बढ़ाए दाम

रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर, 2020 से जून, 2021 के बीच कच्चे तेल की कीमतें 50 से 72 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहीं। जून, 2021 से मार्च, 2022 के बीच कीमत 73 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 98 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। मार्च, 2022 से जून, 2022 के बीच कच्चा तेल रिकॉर्ड 119.8 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। इस दौरान, घरेलू तेल कंपनियों ने कीमतों में कई बार बेतहाशा वृद्धि की। एक समय तो देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 120 रुपए लीटर बिक रहा था, जबकि इसकी औसत कीमत करीब 100 रुपए थी। इसके बाद कीमतों में मामूली कटौती हुई, तब से यह 96 रुपए प्रति लीटर के आसपास ही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!