Edited By Rohini Oberoi,Updated: 01 Jan, 2026 03:21 PM

नए साल की शुरुआत हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। जहां एक तरफ गैस सिलेंडर की कीमतों ने आम आदमी को झटका दिया है वहीं दूसरी ओर सरकारी तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी हवाई जहाज के ईंधन की कीमतों में बड़ी कटौती की है। घरेलू...
नेशनल डेस्क। नए साल की शुरुआत हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। जहां एक तरफ गैस सिलेंडर की कीमतों ने आम आदमी को झटका दिया है वहीं दूसरी ओर सरकारी तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी हवाई जहाज के ईंधन की कीमतों में बड़ी कटौती की है। घरेलू उड़ानों के लिए ईंधन के दाम में 7% से ज्यादा और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 8% से अधिक की कमी की गई है। हवाई यात्रा के कुल खर्च (Operational Cost) में ईंधन की हिस्सेदारी 40% से ज्यादा होती है इसलिए इस कटौती का सीधा असर हवाई किराए पर पड़ सकता है।
महानगरों में एटीएफ (ATF) के नए दाम
तेल कंपनियों द्वारा की गई कटौती के बाद देश के प्रमुख शहरों में घरेलू उड़ानों के लिए ईंधन की कीमतें इस प्रकार हैं:
| शहर |
पुरानी कीमत (प्रति KL) |
नई कीमत (प्रति KL) |
कुल कटौती |
| मुंबई |
₹93,281.04 |
₹86,352.19 |
₹6,928.85 (7.43%) |
| चेन्नई |
₹1,03,301.80 |
₹95,770.00 |
₹7,531.80 (7.29%) |
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी बड़ी राहत
दिल्ली सहित अन्य केंद्रों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन के दाम डॉलर में तय होते हैं। यहाँ भी कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में एटीएफ के दाम $864.81 से घटकर अब $791.48 प्रति किलोलीटर हो गए हैं। यह करीब 8.48% की बड़ी गिरावट है। अन्य केंद्रों पर भी इसी तरह $73 तक की कटौती की गई है जिससे विदेशी यात्रा करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में सस्ते टिकट की उम्मीद जगी है।
आम जनता को क्या होगा फायदा?
विमानन विशेषज्ञों के अनुसार एयरलाइंस कंपनियों के संचालन खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा ईंधन होता है।
-
सस्ता किराया: ईंधन सस्ता होने से एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों को लुभाने के लिए टिकट की कीमतों में कटौती कर सकती हैं।
-
ऑपरेशनल कॉस्ट में कमी: घाटे में चल रही एयरलाइंस को इस कटौती से अपने वित्तीय बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।