Record High Gold Price: नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोने का दाम, चेक करें 8 August का रेट

Edited By Updated: 08 Aug, 2025 10:16 AM

gold price reaches new record level check the rate of 8 august

सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। आज दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव 1,02,150 रुपए, जबकि चांदी के भाव...

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। आज दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव 1,02,150 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,14,927 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,487.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,453.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह  35.10 डॉलर की तेजी के साथ 3,488.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 38.55 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 38.29 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.17 डॉलर की तेजी के साथ 38.46 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!